कालियागंज में मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश

इलाके लोगों ने पीट कर किया पुलिस के हवाले आठ साल बाद पीड़ित के घर लौटने पर मामला खुला कालियागंज : बाहरी राज्य में काम करके लौटने के दौरान नशा खिलाकर एक युवक को बेच देने के आरोप में एक महिला समेत दो व्यक्तियों की पेड़ से बांधकर पिटाई की गयी. बाद में उनलोगों को […]

इलाके लोगों ने पीट कर किया पुलिस के हवाले

आठ साल बाद पीड़ित के घर लौटने पर मामला खुला
कालियागंज : बाहरी राज्य में काम करके लौटने के दौरान नशा खिलाकर एक युवक को बेच देने के आरोप में एक महिला समेत दो व्यक्तियों की पेड़ से बांधकर पिटाई की गयी. बाद में उनलोगों को पुलिस के हाथों सौंप दिया गया. यह घटना उत्तर दिनाजपुर जिले के कालियागंज के तरंगपुर इलाके में घटी है. आरोपी शिव वर्मन व टुलटुली वर्मन एवं पीड़ित युवक एक ही इलाके के निवासी है.
उल्लेखनीय है कि 2008 साल में बाहरी राज्य में काम करके लौटने के दौरान कालियागंज थाना के तरंगपुर निवासी संजय देवशर्मा मानव तस्करी गिरोह द्वारा नशाखुरानी का शिकार हो गया था. इसके बाद जब उसे होश आया तो उसने खुद को कानपुर इलाके में पाया. वह वहां से निकलना चाहा लेकिन उसे बताया गया कि उसे कालियाचक के ठेकेदार जब्बार ने 10 लाख रुपए में बेच दिया है. आठ सालों बाद मौका पाकर वह वहां से
भाग निकला.
शुक्रवार रात लगभग 11 बजे वह अपने घर पहुंचा. पूरे आठ सालों के बाद परिवारवालों को उनका खोया हुआ बेटा वापस मिला. घर लौटकर उसने पूरी कहानी सबको बतायी. इसके बाद इलाकावासियों ने मिलकर आरोपी शिव वर्मन व टुलटुली वर्मन को घर से पकड़ कर लाये व एक पेड़ के साथ बांधकर पिटाई की. बाद में आरोपियों को पुलिस को सौंप दिया गया. कालियगंज थाना पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >