पांच के खिलाफ नामजद प्राथमिकी
लाउडस्पीकर का विरोध करने पर किया हमला
हरिपुर : केंदा फांडी अंतर्गत परासिया कोलियरी साउथ में लाउडस्पीकर की आवाज धीमी करने या उसका मुंह दूसरी ओर घूमाने के लिये कहना महिला को भारी पड़ गया. पड़ोसियों ने उसके घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ की. पीिड़ता ने पांच के खिलाफ केंदा फांडी में नामजद प्राथमिकी दर्ज की है.
घटना के संबंध में पीड़िता सुमित्रा नोनियां ने बताया कि पिछले पांच-छह महीनों से घर के पास एक आठचाला है. उसके ऊपर शिवचर्चा के लिये माइक लगायी गयी है. रोज शाम को महिलाएं शिवचर्चा करती हैं. इसकी आवाज से बहुत परेशानी होती है. घर में एक गर्भवती है. शिवचर्चा करने वाली बहनों से माइक का मुंह दूसरी तरफ घूमाने का आग्रह किया था.
लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी. धीरे-धीरे परेशानी बढती गई, बाध्य होकर जामुिड़या बीडीओ, पुलिस फांड़ी, पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखना पड़ा. मंगलवार को अचानक पांच-छह पड़ोसी महिला, पुरुष घर में घुस आये और मेरे साथ मारपीट की. घर में तोड़फोड़ की गयी. कौशल्या सिंह, मनोज जेडिया, गीता जेडिया, धर्मेंद्र मल्लाह और बिंदु गोप के नाम से केंदा फांडी में शिकायत दर्ज कराई है.
