सांसद कोष की राशि मांगी

गुहार. केंद्रीय शहरी विकास मंत्री को मेयर ने लिखा पत्र जिला अधिकारी से भी मिलने का निर्णय सिलीगुड़ी में धरना-प्रदर्शन का दौर भी शुरू सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी नगर निगम में वाम मोर्चा बोर्ड को राज्य सरकार द्वारा आर्थिक सहयोग नहीं मिल रहा है. यह आरोप मेयर अशोक भट्टाचार्य लगातार लगाते रहे हैं. दो दिनों पहले […]

गुहार. केंद्रीय शहरी विकास मंत्री को मेयर ने लिखा पत्र

जिला अधिकारी से भी मिलने का निर्णय
सिलीगुड़ी में धरना-प्रदर्शन का दौर भी शुरू
सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी नगर निगम में वाम मोर्चा बोर्ड को राज्य सरकार द्वारा आर्थिक सहयोग नहीं मिल रहा है. यह आरोप मेयर अशोक भट्टाचार्य लगातार लगाते रहे हैं. दो दिनों पहले ही उन्होंने संवाददाता सम्मेलन के दौरान राज्य सरकार पर करारा हमला बोला था और आरोप लगाया था कि राज्य सरकार तो पैसे नहीं दे रही, उल्टे माकपा सांसदों द्वारा अपने सांसद कोष से दी गयी रशि भी रोक रही है. अब मेयर ने इस मामले को लेकर केंद्रीय शहरी विकाम मंत्री को पत्र लिखा है. इसके साथ ही जिला शासक से भी सांसद कोष से मिली राशि जारी करने की मांग की है.
पत्र में मेयर ने लिखा है कि सिलीगुड़ी के विकास के लिए राज्यसभा सांसदों द्वारा दी गयी राशि का एक बड़ा हिस्सा जिला प्रशासन ने सिलीगुड़ी नगर निगम को नहीं दिया है. मेयर अशोक भट्टाचार्य ने यह आरोप लगाते हुए कहा है कि जिला शासक ने नगर निगम के हक का पैसा रोक रखा है. उनका कहना है कि राज्यसभा सांसदों ने उनके ही अनुरोध पर सिलीगुड़ी के विकास के लिए रुपये अनुमोदित किये हैं, लेकिन जिला प्रशासन द्वारा रूपये नहीं दिये जा रहे हैं.
इस बीच,मेयर इस मामले को लेकर जिला अधिकारी से भी अपने पार्षदों को साथ लेकर मिलेंगे. इसके साथ ही इस मामले को लेकर माकपा ने विरोध प्रदर्शन का दौर भी शुरू कर दिया है. शनिवार को माकपा ने हिलकार्ट रोड पर धरना-प्रदर्शन किया. इसको मेयर अशोक भट्टाचार्य ने संबोधित किया. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार सिलीगुड़ी के साथ भेदभाव कर रही है. इसका हर स्तर पर विरोध किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >