जलपाईगुड़ी: राज्यभर के साथ जलपाईगुड़ी के पारा शिक्षकों ने समान कार्य समान वेतन व चाइल्ड केयर लिव व पितृत्वकालीन छुट्टी की मांग सहित सात सूत्रीय मांगों को लेकर जलपाईगुड़ी के जिला परियोजना अधिकारी के कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया. साथ ही ज्ञापन सौंपा. इन मांगों को लेकर मंच के नेता व कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया. पारा शिक्षक ऐक्य मंच की ओर से कमल बाड़ै ने बताया कि मांगों को लेकर हमलोगों ने आंदोलन शुरू किया.
दिनभर उत्तर बंगाल में एक हीसमय में पारा शिक्षकों ने जिले के परियोजना अधिकारी के कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया एवं ज्ञापन सौंपा. जिला परियोजना अधिकारी सुखदेव नंदी ने बताया कि मांगों को लेकर पारा शिक्षकों ने ज्ञापन सौंपा. बाकी मांगों को लेकर उच्च स्तरीय प्रबंधन को अवगत कराया जायेगा.
