34 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ड्यूटी के दौरान हादसा, मालदा में लॉरी के धक्के से पुलिस अधिकारी की मौत

मालदा: 34 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ड्यूटी में तैनात एक पुलिस अधिकारी की लॉरी के धक्के से मौत हो गई. रविवार देर रात यह घटना बैष्णवनगर थाना इलाके में घटी है. घटना के बाद स्थिति चिंताजनक होने के कारण उसे कोलकाता रेफर कर दिया गया. लेकिन कोलकाता जाने के क्रम में ही पुलिस अधिकारी की […]

मालदा: 34 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ड्यूटी में तैनात एक पुलिस अधिकारी की लॉरी के धक्के से मौत हो गई. रविवार देर रात यह घटना बैष्णवनगर थाना इलाके में घटी है. घटना के बाद स्थिति चिंताजनक होने के कारण उसे कोलकाता रेफर कर दिया गया.

लेकिन कोलकाता जाने के क्रम में ही पुलिस अधिकारी की मौत हो गई. मृत पुलिस अधिकारी का नाम राम दास कुमार (41) है. घटना को लेकर इलाके में शोक का माहौल है.

पुलिस सूत्रों से पता चला है कि 34 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग में तेज रफ्तार एक लॉरी ने इस पुलिस अधिकारी को धक्का मार दिया. उस समय पुलिस अधिकारी 34 नंबर राजमार्ग पर निगरानी का काम कर रहे थे. बैष्णवनगर थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >