नगरपालिका के अपने भवन का उद्घाटन

बालूरघाट . बुनियादपुर नगरपालिका के निजी भवन का उद्घाटन हो गया है. ढाई महीने पहले इस नगरपालिका बोर्ड का गठन हुआ था. तब से नगरपालिका का कामकाज ग्राम पंचायत भवन में ही चल रहा था. वंशीहारी ब्लॉक के बुनियादपुर बस स्टैंड इलाके में स्थित शिवपुर ग्राम पंचायत कार्यालय को नया रूप दिया गया और इसी […]

बालूरघाट . बुनियादपुर नगरपालिका के निजी भवन का उद्घाटन हो गया है. ढाई महीने पहले इस नगरपालिका बोर्ड का गठन हुआ था. तब से नगरपालिका का कामकाज ग्राम पंचायत भवन में ही चल रहा था. वंशीहारी ब्लॉक के बुनियादपुर बस स्टैंड इलाके में स्थित शिवपुर ग्राम पंचायत कार्यालय को नया रूप दिया गया और इसी को नगरपालिका का स्थायी भवन बना दिया गया.

इस भवन के उद्घाटन में बालूरघाट लोकसभा की सांसद अर्पिता घोष, जिलाधिकारी शरद कुमार द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक प्रसून बनर्जी, नगरपालिका के चेयरमैन अखिल बर्मन सहित अन्य उपस्थित थे. जिलाधिकारी ने दीप जलाने के बाद फीता काटकर इस तीन मंजिले भवन का उद्घाटन किया.इस नये भवन में निचली मंजिल पर चेयरमैन, वाइस चेयरमैन व नगरपालिका प्रशासक का कार्यालय बनाया गया है.

दूसरी मंजिल पर नगरपालिका का कामकाज चलेगा. वहीं काउंसिलरों के कार्यालय भी रहेंगे. सबसे ऊपर मीटिंग हॉल की व्यवस्था रहेगी. सांसद अर्पिता घोष ने बताया कि पूर्व विधायक विप्लव मित्र इस इलाके को नगरपालिका बनाने की कोशिश की थी. उन्होंने मुख्यमंत्री के सामने इस मुद्दे को रखा. मुख्यमंत्री ने भी इलाके के लोगों की मांग को ध्यान में रखते हुए बुनियादपुर को नगरपालिका बनाने की घोषणा कर दी. अब यहां काम करने की जिम्मेदारी है. पहले सभी इलाकों में लाइट की व्यवस्था हो इसपर नजर में रखी जाएगी.

इसके अलावा नागरिक परिसेवा, निकासी, पेयजल सहित कई विषयों पर नजर रखने की बात नगरपालिका बोर्ड से कही गयी है. उल्लेखनीय है कि 2014 में मुख्यमंत्री ने बुनियादपुर को नगरपालिका बनाने की घोषणा की थी. वंशीहारी शिवपुर ग्राम पंचायत के कई इलाकों को लेकर 14 वार्ड गठित की गई है. चुनाव नहीं होने से नगरपालिका का कामकाज महकमा शासक के तत्वावधान में होता था.

अंत में 2017 अगस्त में राज्य के अन्य नगरपालिका के साथ इस नगरपालिका का चुनाव हुआ. 13 सीटों पर तृणमूल व एक पर भाजपा ने कब्जा कर लिया. बहुमत मिलने से 13 सितंबर को अखिल बर्मन चेयरमैन के तौर पर मनोनीत हुए. बोर्ड गठन सहित नगरपालिका की अन्य प्रक्रिया पूरी होने पर निजी भवन नहीं था. शहर के मौजूद शिवपुर ग्राम पंचायत कार्यालय से ही अस्थायी तौर पर नगरपालिका का कामकाज चलता रहा. इससे स्वाभाविक तौर पर नगरपालिका व ग्राम पंचायत के कामकाज में दिक्कत आनी शुरू हो गयी. इससे नागरिक सेवा भी बाधित हुई. लोगों में रोष देखा गया. आखिरकार इस समस्या का समाधान हुआ. शिवपुर ग्राम पंचायत कार्यालय के भवन को नगरपालिका को हस्तांतरित किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >