सिलीगुड़ी में नराकास की छमाही बैठक

सिलीगुड़ी: नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति(नराकास)सिलीगुड़ी की छमाही बैठक दिनांक मंगलवार को भारतीय स्टेट बैंक के आंचलिक कार्यालय में आयोजित की गई, जिसमें इसके सभी 53 सदस्य कार्यालय शामिल हुए. नराकास सिलीगुड़ी में सिलीगुड़ी नगर में स्थित केंद्र सरकार,सार्वजनिक उपक्रम,बैंक एवं बीमा कंपनियों के सभी कार्यालय सदस्य हैं और भारतीय स्टेट बैंक को इसका संयोजक बनाया […]

सिलीगुड़ी: नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति(नराकास)सिलीगुड़ी की छमाही बैठक दिनांक मंगलवार को भारतीय स्टेट बैंक के आंचलिक कार्यालय में आयोजित की गई, जिसमें इसके सभी 53 सदस्य कार्यालय शामिल हुए. नराकास सिलीगुड़ी में सिलीगुड़ी नगर में स्थित केंद्र सरकार,सार्वजनिक उपक्रम,बैंक एवं बीमा कंपनियों के सभी कार्यालय सदस्य हैं और भारतीय स्टेट बैंक को इसका संयोजक बनाया गया है.

समिति के द्वारा हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार लगातार कार्याक्रम आयोजित किए जाते हैं जिससे सिलीगुड़ी नगर में हिंदी के प्रति अनुकूल माहौल बने.आज कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय स्टेट बैंक के उप महाप्रबंधक सतीश राव ने किया. उन्होंने अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में कहा कि सभी कार्यालयों को हिंदी के प्रसार के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करना चाहिए. हिंदी के लिए अपेक्षित समस्त कार्यक्रमों को निर्धारित अवधि में करना चाहिए और समय से पहले पूरा करने का प्रयास करना चाहिए.

इस अवसर पर नराकास सिलीगुड़ी के वेबसाइट तथा मासिक ई-पत्रिका हिमकंचन का भी लोकार्पण किया गया. कार्यक्रम में कार्यालयों के प्रधान अधिकारी सहित हिंदी प्रभारी भी उपस्थित थे. कार्यक्रम में यूनियन बैंक की उप महाप्रबंधक राजश्री बगलरी,लेखा अधिकारी संजय कुमार सोनी,एनएचपीसी के वरिष्ठ प्रबंधक प्रियरंजन,बीएसएनएल के महाप्रबंधक ए. डाकुआ, भविष्यनिधि आयुक्त मनोज कुमार, एयर इंडिया प्रबंधक भास्कर राय, अनुज गौतम, क्षेत्रीय प्रबंधक भारतीय खाद्य निगम,भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंधक डॉ.विवेक कुमार सिंह ने अपने विचार रखे.कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले राजभाषा अधिकारियों को सम्मानित किया गया.सिलीगुड़ी के कार्यलयों के रिपोर्ट की समीक्षा भी की गई. कार्यक्रम का संचालन यूनियन बैंक की अपूर्वा सिंह ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >