मुंडन कार्यक्रम जाप की नौटंकी : अरुण छेत्री

दार्जिलिंग. जाप नौंटकी कर रही है. जन आन्दोलन पार्टी (जाप) पर यह आरोप मोर्चा के युवा संगठन गोर्खा जनमुक्ति युवा मोर्चा ने लगाया है. दार्जिलिंग प्रेस गिल्ड में मंगलवार को युवा मोर्चा के केन्द्रीय प्रवक्ता अरूण छेत्री ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि जाप की युवा इकाई ने मोर्चा पर गोर्खालैंड के नाम […]

दार्जिलिंग. जाप नौंटकी कर रही है. जन आन्दोलन पार्टी (जाप) पर यह आरोप मोर्चा के युवा संगठन गोर्खा जनमुक्ति युवा मोर्चा ने लगाया है. दार्जिलिंग प्रेस गिल्ड में मंगलवार को युवा मोर्चा के केन्द्रीय प्रवक्ता अरूण छेत्री ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि जाप की युवा इकाई ने मोर्चा पर गोर्खालैंड के नाम पर आन्दोलन कर जीटीए-टू समझौता करने और शहीदों के त्याग और बलिदान को दो लाख रुपए में सौदा करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि जाप की युवा इकाई के ये सारे आरोप झूठे हैं.
अरुण छेत्री ने कहा कि पिछले जून से शुरू हुए गोर्खालैंड आन्दोलन में जब गोजमुमो समर्थकों पर पुलिस लाठी भांज रही थी और मोर्चा समर्थकों को जेल में डाल रही थी उस दौरान जाप समर्थक भोज खाने में व्यस्त थे. ये लेाग गोर्खालैंड आन्दोलन से दूर रहे और अब जब पहाड़ की स्थिति सामान्य हो चली है तो मोर्चा पर ही आरोप लगाने का काम हो रहा है. उन्होंने कहा कि जाप की युवा इकाई गोर्खालैंड के नाम पर मुंडन का जो कार्यक्रम कर रही है वह केवल दिखावा है.

संगठन अगर गोर्खालैंड को लेकर गंभीर है तो नौटंकी करना छोड़ दे और आन्दोलन के लिये आगे आये. अरुण छेत्री ने कहा कि सन 1986 में गोरामुमो प्रमुख सुभाष घीसिंग ने भी गोर्खालैंड के लिये आन्दोलन किया था जिस दौरान करीब 12 सौ लोग शहीद हुए थे. उस समय की राज्य सरकार ने उन शहीद परिवारों को आठ आठ हजार रुपए बतौर मुआवजा दिया था. पिछले 8 जून से शुरु हुए आन्दोलन के दौरान जितने भी शहीद हुए थे उन शहीद परिवारों को सरकार ने दो-दो लाख रुपए और नौकरी देने की घोषणा की है.

उसका जीटीए के कार्यवाहक चेयरमैन विनय तमांग से स्वागत किया है. ऐसे में जाप की परेशानी समझ से परे है. जबकि शहीद परिवारों ने भी सरकार के इस प्रस्ताव को मना नहीं किया है. फिर जाप को किस बात पर आपत्ति है? उन्होंने केंद्र सरकार और भाजपा पर विमल गुरूंग को मोहरा बनाकर पहाड़ को फिर अशांत करने का आरोप लगाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >