पॉलिथीन कैरीबैग के खिलाफ सख्त कदम, 50 से लेकर 500 रुपये तक भरना होगा जुर्माना

कालियागंज. रायगंज नगरपालिका की ओर से प्रतिबंधित पॉलिथीन कैरी बैग के उपयोग के खिलाफ रविवार को चलाये गये अभियान के बाद अब कालियागंज नगरपालिका ने भी इस तरह का अभियान चलाने का फैसला लिया है. हालांकि पॉलिथीनकैरी बैग को लेकर क्रेताओं और विक्रेताओं दोनों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है. उल्लेखनीय है कि 40 […]

कालियागंज. रायगंज नगरपालिका की ओर से प्रतिबंधित पॉलिथीन कैरी बैग के उपयोग के खिलाफ रविवार को चलाये गये अभियान के बाद अब कालियागंज नगरपालिका ने भी इस तरह का अभियान चलाने का फैसला लिया है. हालांकि पॉलिथीनकैरी बैग को लेकर क्रेताओं और विक्रेताओं दोनों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है.

उल्लेखनीय है कि 40 माइक्रोन से कम की पॉलिथीन थैलियों के उपयोग पर कानूनी प्रतिबंध है. रायगंज नगरपालिका की ओर से ऐसे प्रतिबंधित कैरीबैग का उपयोग करते हुए पकड़े जाने पर उन्हें 50 रुपये से लेकर 500 रुपये तक जुर्माना लगाया जा रहा है. ज्यादातर जुर्माना भरने वाले क्रेता ही थे. वहीं, सोमवार को कालियागंज के हाट-बाजारों और फुटपाथों पर ऐसे पॉलिथीन कैरीबैग का उपयोग धड़ल्ले से चलता दिखा.

दो-तीन दिनों के बाद चलाया जायेगा अभियान : चेयरमैन
कालियागंज नगरपालिका के चेयरमैन कार्तिक चंद्र पाल ने बताया कि दो-तीन दिनों बाद प्रतिबंधित पॉलिथीनकी कैरीबैग के खिलाफ अभियान शुरू किया जायेगा. कई प्रबुद्ध नागरिकों का कहना है कि प्रशासनिक कदम के अलावा लोगों को प्रतिबंधित पॉलिथीन के दुष्प्रभावों के बारे में सचेत करने और उसके विकल्प सुझाने का प्रयास जरूरी है. इसके अभाव में यह अभियान ज्यादा कारगर नहीं होनेवाला है. नगरपालिका की ओर से इसके लिए कदम उठाने की जरूरत है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >