गोजमुमो के गढ़ सिप्चू में तृणमूल ने की सभा

नागराकाटा. डुवार्स क्षेत्र में भारत भूटान सीमा पर स्थित सिप्चू गोजमुमो का गढ़ माना जाता है. रविवार को नागराकाटा ब्लॉक अंर्तगत सिप्चू में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस की सभा आयोजित की गई. सभा में भारी संख्या में स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही. सभा ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस की ओर से की गई थी. सभा का नेतृत्व संतोष […]

नागराकाटा. डुवार्स क्षेत्र में भारत भूटान सीमा पर स्थित सिप्चू गोजमुमो का गढ़ माना जाता है. रविवार को नागराकाटा ब्लॉक अंर्तगत सिप्चू में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस की सभा आयोजित की गई. सभा में भारी संख्या में स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही. सभा ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस की ओर से की गई थी. सभा का नेतृत्व संतोष गिरी, डीके राई, मदन छेत्री ने दिया. सभा में नागराकाटा से विधायक शुक्रा मुंडा, ब्लॉक सभापति अमरनाझ झा की विशेष उपस्थिति रही.
गौरतलब है कि वर्ष 2011 में चले गोरखालैंड आंदोलन के दौरान सिप्चू गोली कांड में दो युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की मौत हो गई थी. उसके बाद ही सिप्चू सुर्खियों में आया था. उसके बाद से किसी अन्य राजनैतिक पार्टी ने यहां सभा नहीं की थी.

पहाड़ के बदलते राजनैतिक हालात के साथ ही वर्तमान में डुवार्स में मोर्चा समर्थकों का एक एक कर तृणमूल में शामिल होने का क्रम जारी है. तृणमूल कांग्रेस की ओर से सिप्चू में आयोजित सभा को इसी बदलते हालात के संदर्भ में देखा जा रहा है. सभा में उपस्थित तृणमूल ब्लॉक सभापति अमरनाथ झा ने बताया कि आज की सभा स्थानीय जनता के हित और विकास के लिए की गई. मोर्चा समर्थक हो या अन्य पार्टी का समर्थक तृणमूल पार्टी किसी के साथ विरोध में नहीं जाता है. हम विकास में यकीन करते है. भले ही वह किसी भी पार्टी का क्यों ना हो. इसीलिये स्थानीय निवासियों ने अब तृणमूल के साथ रहने का आश्वासन दिया है. विधायक सुकरा मुंडा ने कहा कि स्थानीय लोगों ने विकास के पक्ष में रहने का निर्णय लिया है जो अच्छी बात है. यह इलाका मेरे विधानसभा क्षेत्र में आता है इसलिए यहां के लोगों के लिए ड्रेन, रास्ता, पेयजल की व्यवस्था करना मेरा कर्तव्य है जो मैं पूरा करूंगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >