शिकायत: गीतांजलि योजना के रुपयों के गबन का खुलासा, 11 लोगों के बैंक अकाउंट से 70-70 हजार रुपये निकाले

इटाहार: उत्तर दिनाजपुर जिले के इटाहार थाना के गुलंदर दो नंबर अंचल के गुलंदर गांव में गीतांजलि योजना का रुपया गबन करने का आरोप एक पंचायत समिति सदस्य के विरुद्ध लगा है. इसे लेकर पीड़ित परिवारों ने उनके ठगे गये रुपये वापस दिलाने एवं आरोपी को कड़ी सजा की मांग करते हुए इटाहार ब्लॉक के […]

इटाहार: उत्तर दिनाजपुर जिले के इटाहार थाना के गुलंदर दो नंबर अंचल के गुलंदर गांव में गीतांजलि योजना का रुपया गबन करने का आरोप एक पंचायत समिति सदस्य के विरुद्ध लगा है. इसे लेकर पीड़ित परिवारों ने उनके ठगे गये रुपये वापस दिलाने एवं आरोपी को कड़ी सजा की मांग करते हुए इटाहार ब्लॉक के बीडीओ राजू लामा के पास शिकायत की है.
जानकारी मिली है कि इलाके की समीना बीबी, अब्दुल रहीम, मोहम्मद मूसा, अकलेमा बीबी सहित कई गरीब परिवारों का गीताजंलि योजना का रुपया उनके अकाउंट में आया था. लेकिन इलाके के पंचायत समिति के सदस्य फिरोज सरकार ने अपने केंद्र के 11 लोगों को बहला-फुसलाकर उनसे अंगूठा लगवाकर एटीएम कार्ड हथिया लिया एवं उनके अकाउंट में आये योजना के सारे पैसे निकाल लिये.एक पीड़ित परिवार की सदस्य शाइस्ता आलम ने बताया की इन गरीब परिवारों में कोई मानसिक रूप से कमजोर है, तो कई लिखना-पढ़ना नहीं जानता. इनकी कमजोरी का फायदा उठाते हुए पंचायत समिति के सदस्य तथा तृणमूल नेता फिरोज सरकार ने उनके एटीएम कार्ड हथिया लिये.

उसने बताया कि फिरोज सरकार ने स्थानीय बंगीय विकास बैंक से जुड़े कर्मचारी की मदद से उन परिवारों के अकाउंट में आये गीतांजलि योजना के 70-70 हजार रुपये निकाल लिया. कुछ दिनों बाद जब पंचायत विभाग से परिवारों को पता चला कि उनके अकाउंट में पैसे आये हैं तो वे बैंक पहुंचे. जहां उन्हें पता चला कि उनके अकाउंट से पहले ही पैसे निकाल लिये गये है. इसके बाद पीड़ितों ने ग्रामीणों को सारी बात बताई. इलाकावासियों ने मिलकर जब फिरोज सरकार में पूछा तो उन्होंने मामले को स्वीकारते हुए रुपए लौटा देने की बात कही. लेकिन बाद में उनलोगों को धमकी दी जाने लगी. इसके बाद पीड़ित परिवारों ने इटाहार के बीडीओ राजू लामा के पास मामले की लिखित शिकायत दर्ज करवायी.
इस संबंध में बीडीओ ने बताया की उनके पास एक शिकायत जमा की गयी है. सरकारी योजना के रुपये के गबन की शिकायत है. शिकायत की छानबीन की जायेगी. वहीं आरोपी फिरोज सरकार से पूछे जाने पर उसने बताया कि सामने ही पंचायत चुनाव है इसे देखते हुए उसे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >