इसीलिए उनकी आत्महत्या की कोशिश से शहरवासी हतप्रभ हैं. अस्पताल सूत्र के अनुसार, अभी भी डॉ अतनु खतरे से बाहर नहीं हैं. अस्पताल अधीक्षक ने बताया कि 24 घंटे के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है. फिलहाल उनकी हालत स्थिर है.उधर, महिला मरीज की मौत के मामले में आरोपी दवा विक्रेता सैकत चटर्जी की तलाश कोतवाली थाना पुलिस शनिवार रात करती रही. आरोपी फरार बताया गया है. जलपाईगुड़ी कोतवाली थाना पुलिस ने डॉ अतनु की पत्नी राधिका दत्त राय की शिकायत के आधार पर आइपीसी की धारा 306/420 और 506 के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है.
आरोप से दुखी चिकित्सक ने की जान देने की कोशिश
जलपाईगुड़ी. इलाज में लापरवाही का आरोप लगने पर एक चिकित्सक ने आत्महत्या की कोशिश की. इस घटना के बाद डॉक्टर कुमार अतनु को गंभीर हालत में जलपाईगुड़ी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. उल्लेखनीय है कि शनिवार रात को डॉक्टर अतनु ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की. उसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल […]

जलपाईगुड़ी. इलाज में लापरवाही का आरोप लगने पर एक चिकित्सक ने आत्महत्या की कोशिश की. इस घटना के बाद डॉक्टर कुमार अतनु को गंभीर हालत में जलपाईगुड़ी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. उल्लेखनीय है कि शनिवार रात को डॉक्टर अतनु ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की. उसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल के सीसीयू में भर्ती कराया गया. फिलहाल उनकी हालत स्थिर बतायी गयी है. उक्त जानकारी सदर अस्पताल के अधीक्षक गयाराम नस्कर ने दी है.
उल्लेखनीय है कि जलपाईगुड़ी शहर के मेरिना नर्सिंग होम की एक मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गयी थी. इस मरीज के इलाज में लापरवाही का आरोप डॉ अतनु पर लगा है. आरोपों से घिरे कुमार अतनु मानसिक अवसाद से गुजर रहे थे. स्थानीय सूत्र के अनुसार डॉक्टर अतनु गरीबों का कम खर्च में इलाज के लिए जाने जाते हैं.