मालदा : सांगठनिक कार्यक्रम में मालदा के बैष्णवनगर ब्लॉक के राजनगर इलाके में एक खुले समावेश में भाजपा के राज्य अध्यक्ष दिलीप घोष ने तृणमूल सरकार व राज्य पुलिस की जमकर खिंचाई की. उन्होंने कहा कि सिविक वालेंटियरों का इस्तेमाल पुलिस की ओर से रंगदारी वसूलने के लिए किया जा रहा है. पुलिस को सावधान करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं चलेगा, ऐसा होने पर इसका जबाव दिया जाएगा.
बालू व कोयला माफियाओं के नेता हैं अणुव्रत
मालदा : सांगठनिक कार्यक्रम में मालदा के बैष्णवनगर ब्लॉक के राजनगर इलाके में एक खुले समावेश में भाजपा के राज्य अध्यक्ष दिलीप घोष ने तृणमूल सरकार व राज्य पुलिस की जमकर खिंचाई की. उन्होंने कहा कि सिविक वालेंटियरों का इस्तेमाल पुलिस की ओर से रंगदारी वसूलने के लिए किया जा रहा है. पुलिस को सावधान […]

राज्य के विभिन्न इलाकों में किसानों में गायों के वितरण करने के राज्य सरकार के निर्णय पर दिलीप घोष ने बताया कि यह देखना होगा कि ये गायें किन लोगों को मिल रही हैं.
यह भी देखना होगा कि कहीं बांग्लादेश में तस्करी करने के लिए गायों को तो नहीं दिया जा रहा है. वैष्णवनगर के अलवा मालदा के हबीबपुर ब्लाक के पाकुआहाट में भी दिलीप घोष ने जनसभा में अपना वक्तव्य रखा.
तृणमूल नेता अणुव्रत मंडल की टिप्पणी पर भाजपा के राज्य अध्यक्ष दिलीप घोष ने मालदा में तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस पुलिस को धमकाकर सत्ता को कायम रखने की कोशिश कर रही है. पुलिस तृणमूल कांग्रेस का कैडर है. वीरभूम के बालू माफिया से लेकर कोयला माफिया तक के नेता है अणुव्रत. उनकी रंगदारी की राशि से पार्टी चलती है. इसलिए वर्तमान में तृणमूल कांग्रेस के दहशत में रह रहे हैं वीरभूम के निवासी. माकपा व कांग्रेस ने लड़ने की ताकत को खो दी है. भाजपा वीरभूम में तृणमूल कांग्रेस के माफिया गुट के साथ लड़ाई लड़ रही है. इसी लड़ाई में तृणमूल कांग्रेस ध्वस्त हो जायेगी.