गोरखालैंड राज्य का चामलिंग ने किया समर्थन

गंगतोक : पड़ोसी राज्य सिक्किम के मुख्यमंत्री पवन चामलिंग ने एक बार फिर अलग राज्य गोरखालैंड की मांग का समर्थन किया है. दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र में अलग राज्य के आंदोलन से सिक्किम में विभिन्न प्रकार की समस्याएं उत्पन्न होने का आरोप लगाया है. गुरुवार को नेशनल प्रेस डे के अवसर पर मुख्यमंत्री चिंतन भवन में […]

गंगतोक : पड़ोसी राज्य सिक्किम के मुख्यमंत्री पवन चामलिंग ने एक बार फिर अलग राज्य गोरखालैंड की मांग का समर्थन किया है. दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र में अलग राज्य के आंदोलन से सिक्किम में विभिन्न प्रकार की समस्याएं उत्पन्न होने का आरोप लगाया है. गुरुवार को नेशनल प्रेस डे के अवसर पर मुख्यमंत्री चिंतन भवन में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने उक्त बाते कही.

श्री चामलिंग ने कहा कि सिक्किम शुरू से ही अलग राज्य गोरखालैंड का समर्थक रहा है. जिसकी वजह से सिक्किम ने अपनी पार्लियामेंट में गोरखालैंड अलग राज्य का विधेयक भी पास कर दिया है. जिससे बंगाल सरकार सिक्किम से काफी नाराज चल रही है. आंदोलन की वजह से सिक्किम व बंगाल के नागरिकों के बीच भी संबंध विगड़े हैं.
जबकि दार्जिलिंग और सिक्किम के लोगों को बीच अच्छा तालमेल बना हुआ है. श्री चामलिंग ने कहा कि गोरखालैंड आंदोलन की वजह से सिक्किम को काफी परेशानी का सामना करना परता है. शुरूआत से अब तक गोराखालैंड आदोलन में कुल 1200 लोग मारे जा चुके हैं. लेकिन फिर भी आज तक इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकला है. जबकि केंद्र व राज्य सरकार को मिलकर इस समस्या का समाधान शीघ्र स्थायी समाधान कर देना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >