सिलीगुड़ी : हर साल की तरह इसबार भी 18वां सिलीगुड़ी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 19 नवंबर से शुरू होने जा रहा है. यह फेस्टिवल स्थानीय टाउन हॉल यानी दीनबंधु मंच में 26 नवंबर तक आयोजित होगा. यह कहना है पर्यटन मंत्री सह आयोजक कमेटी सिलीगुड़ी सिने सोसायटी के चीफ पेट्रोन गौतम देव का. वह गुरुवार को सिलीगुड़ी जर्नलिस्ट क्लब में फिल्म फेस्टिवल को लेकर आयोजित प्रेस-वार्ता के दौरान मीडिया को संबोधित कर रहे थे.
18वां सिलीगुड़ी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 19 से
सिलीगुड़ी : हर साल की तरह इसबार भी 18वां सिलीगुड़ी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 19 नवंबर से शुरू होने जा रहा है. यह फेस्टिवल स्थानीय टाउन हॉल यानी दीनबंधु मंच में 26 नवंबर तक आयोजित होगा. यह कहना है पर्यटन मंत्री सह आयोजक कमेटी सिलीगुड़ी सिने सोसायटी के चीफ पेट्रोन गौतम देव का. वह गुरुवार को […]

श्री देव ने बताया कि फेस्टिवल का आगाज मशहूर फिल्म निर्माता सह निर्देशक अरिंदम शील करेंगे. इस मौके पर टॉलीवुड की मशहूर अदाकारा गार्गी राय चौधरी, बांग्ला फिल्म बेचे थाकार गान के निर्देशक अभिजीत गुहा व फेडरेशन ऑफ फिल्म सोसायटी ऑफ इंडिया के सचिव विप्लव घोष के अलावा अन्य कई कलाकार बतौर अतिथि मौजूद रहेंगे.
फेस्टिवल का आगाज भी अरिंदम सिल की बांग्ला फिल्म धनंजय से होगी. श्री देव ने बताया कि इंटरनेशन फिल्म फेस्टिवल के दौरान विभिन्न 10 देशों के कुल 17 फिल्मों का लुत्फ उठाने का मौका दर्शकों को मिलेगा. फिल्म फेस्टिवल के सफल आयोजन के लिए आयोजक कमेटी की ओर से भव्य तैयारी की जा रही है.
बंद केरन चाय बागान खुलवाने को पथावरोध