इन तीनों कार्यालयों के लिए प्रत्येक चाय बागान में सरकार एक तीनमंजिला भवन भी बनायेगी. इसके लिये प्रत्येक चाय बागान को राज्य सरकार 8 लाख 77 हजार रुपये प्रदान करेगी. इसके अलावा राज्य सरकार आपातकाल में राशन मुहैया कराने के लिए प्रत्येक चाय बागान में एक-एक गोदाम भी बनवायेगी. प्रत्येक गोदाम में पांच हजार मीट्रिक टन खाद्यान्न का भंडारण किया जा सकेगा. विशेष परिस्थिति में यह गोदाम अनाज के संकट को दूर करने में सहायक होगा. पहाड़ में चूंकि केरोसिन की खपत ज्यादा है इसलिये राज्य सरकार ने पहाड़ के लिये केरोसिन तेल का कोटा बढ़ाने पर भी सहमत हो गयी है.
अनित ने चाय श्रमिकों को दिया नये साल का तोहफा
दार्जिलिंग. इस बार नये साल के लिए जीटीए प्रशासनिक बोर्ड के वाइस चेयरमैन अनित थापा कोलकाता से पहाड़ के चाय श्रमिकों के लिए अनूठा तोहफा लेकर आये हैं. उन्होंने खाद्य आपूर्ति मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक से उनकी तीन चार प्रमुख मांगें मनवा ली हैं. माना जा रहा है कि वर्तमान जीटीए के प्रशासनिक बोर्ड की यह […]

दार्जिलिंग. इस बार नये साल के लिए जीटीए प्रशासनिक बोर्ड के वाइस चेयरमैन अनित थापा कोलकाता से पहाड़ के चाय श्रमिकों के लिए अनूठा तोहफा लेकर आये हैं. उन्होंने खाद्य आपूर्ति मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक से उनकी तीन चार प्रमुख मांगें मनवा ली हैं. माना जा रहा है कि वर्तमान जीटीए के प्रशासनिक बोर्ड की यह बड़ी राजनीतिक कामयाबी है. वाइस चेयरमैन ने प्रेस विज्ञप्ति के जरिये बताया है कि मंत्री ने बंद के दौरान चाय श्रमिकों का बकाया राशन देने के लिए सहमति जतायी है. इन चार मांगों के पूरा होने पर चाय श्रमिकों के बीच गोजमुमो विनय-अनित गुट की पकड़ मजबूत होने की संभावना है.
विज्ञप्ति के अनुसार, मंत्री ने बेमियादी बंद के चार माह के राशन को अविलंब देने पर सहमति जतायी है. इसके अलावा प्रत्येक चाय बागान में राशन वितरण के लिए एक एमआर शॉप खोलने, एक अस्पताल की स्थापना करने और श्रम विभाग का दफ्तर स्थापित करने की मांग मान ली है. अनित थापा ने बताया कि ये मांगें लंबे समय से लंबित थीं.
विज्ञप्ति में वाइस चेयरमैन अनित थापा ने कहा है कि जीटीए का संचालन कर जनहित में काम करने के बावजूद उनकी पार्टी का गोरखालैंड राज्य के प्रति वचनबद्धता में कोई कमी नहीं है. राज्य सरकार के साथ विकास के मामले में सहयोग की नीति अपनाते हुए गोजमुमो अलग गोरखालैंड राज्य के लिये अपना प्रयास जारी रखेगा. उक्त मांगे मान लेने के लिये अनित थापा ने खाद्य आपूर्ति मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक के प्रति आभार जताया है.