मुकुल राय का कूचबिहार में कार्यक्रम अगले माह

कूचबिहार. पंचायत चुनाव को देखते हुए मुकुल राय के नेतृत्व में कूचबिहार जिले के दिनहाटा व सिताई विधानसभा क्षेत्र से भाजपा अपना प्रचार शुरू करने जा रही है. खबर यह भी है कि दिसम्बर महीने में मुकुल राय कूचबिहार आ रहे है. हालांकि भाजपा जिला अध्यक्ष निखिल रंजन दे ने इसपर कुछ भी जानकारी देने […]

कूचबिहार. पंचायत चुनाव को देखते हुए मुकुल राय के नेतृत्व में कूचबिहार जिले के दिनहाटा व सिताई विधानसभा क्षेत्र से भाजपा अपना प्रचार शुरू करने जा रही है. खबर यह भी है कि दिसम्बर महीने में मुकुल राय कूचबिहार आ रहे है. हालांकि भाजपा जिला अध्यक्ष निखिल रंजन दे ने इसपर कुछ भी जानकारी देने से इनकार किया है.

कूचबिहार, जलपाईगुड़ी एवं अलीपुरद्वार ये तीन जिले किसी समय मुकुल राय के तत्वावधान में था. इस कारण से यहां के राजनैतिक माहौल, नेता एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से मुकुर राय अच्छी तरह से परिचित है. मुकुल राय ने ही किसी समय इन तीन जिलों से वाममोर्चा को खदेरा था. इनसब को देखते हुए जिला भाजपा मुकुल राय का साथ पाकर खुद को ताकतवर महसूस कर रही है.

इधर कूचबिहार जिला तृणमूल अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ घोष इसे कोई महत्व देने से इनकार कर दिया. उनका कहना है कि तृणमूल कांग्रेस ममता बनर्जी की नीती व आदर्श को सामने रखकर आगे बढ़ रही है. इसमें मुकुल हों, चाहे कोई और, पार्टी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकता है. जिला तृणमूल उपाध्यक्ष अब्दुल जलील अहमद ने बताया की कूचबिहार जिला तृणमूल पूरी तरह से संगठित है, यहां जो भी आयेगा उसे मुंह की खानी पड़ेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >