बांग्लादेश सीमा से 9.70 लाख के जाली नोट जब्त

कोलकाता. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में भारत-बांग्लादेश की सीमा के पास 9.70 लाख रुपये मूल्य के जाली नोट बरामद किये. बल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मालदा में कालियाचक के एक निवासी इकरामुल शेख (50) के पास से जाली नोट बरामद किये गये. शेख को इस सिलसिले […]

कोलकाता. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में भारत-बांग्लादेश की सीमा के पास 9.70 लाख रुपये मूल्य के जाली नोट बरामद किये.
बल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मालदा में कालियाचक के एक निवासी इकरामुल शेख (50) के पास से जाली नोट बरामद किये गये. शेख को इस सिलसिले में सोमवार रात पकड़ लिया गया. उन्होंने बताया कि भारत-बांग्लादेश सीमा पर जाली नोटों की जांच के लिए सीमा सुरक्षा बल ने एक विशेष अभियान के तहत शेख को पकड़ा. उन्होंने बताया : शेख के पास से 2,000 रुपये के कुल 485 जाली नोट बरामद किये गये. जब्त किये गये नोटों का मूल्य करीब 9.70 लाख रुपये है. उन्होंने बताया कि व्यक्ति को स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया है.
उन्होंने बताया कि दक्षिण बंगाल सीमा के इस इलाके में बीएसएफ ने इस साल 53.56 लाख रुपये मूल्ये के जाली नोट जब्त करते हुए सात तस्करों को पकड़ा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >