इसलिए जनता को समझाने पर वह आसानी से समझ जायेगी. जनता समझदार है और वह राजनीति समझती है. हमें उन तक विकास की योजनाओं के बारे में जानकारी पहुंचानी है और ममता सरकार के विकास कार्यों को हथियार बनाकर ही चुनावी मैदान में विपक्ष का सामना करना है. वाम, कांग्रेस और भाजपा एकजुट होकर पंचायत चुनाव में वार कर सकते हैं, इसलिए तैयारी भी उसी हिसाब से रखें. दुधुंडा हाइस्कूल के बाद उन्होंने रायगंज के रामपुर उच्च विद्यालय मैदान में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया.
उत्तर दिनाजपुर में तृणमूल की कार्यकर्ता सभाएं, शुभेंदु ने गुटबाजी से दूर रहने की लोगों को दी नसीहत
कालियागंज/ रायगंज: आसन्न त्रिपक्षीय पंचायत चुनाव को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने अपना प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है. इसी के तहत रविवार को तृणमूल के वरिष्ठ नेता और परिवहन मंत्री शुभेन्दु अधिकारी ने हेमताबाद के दुधुंडा में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं को गुटबाजी से दूर रहते हुए जमीनी स्तर पर […]

कालियागंज/ रायगंज: आसन्न त्रिपक्षीय पंचायत चुनाव को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने अपना प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है. इसी के तहत रविवार को तृणमूल के वरिष्ठ नेता और परिवहन मंत्री शुभेन्दु अधिकारी ने हेमताबाद के दुधुंडा में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं को गुटबाजी से दूर रहते हुए जमीनी स्तर पर लोगों के बीच काम करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में राज्य ने काफी तरक्की की है.
भाजपा पर परोक्ष रूप से हमला बोलते हुए शुभेन्दु अधिकारी ने कहा कि कुछ पार्टियां तृणमूल कांग्रेस में फूट डालकर उसे कमजोर करना चाहती हैं. हमें ऐसे छलावों से दूर रहना होगा. केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बंगाल के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है. इसके बावजूद हम विकास कार्य करते हुए राज्य को आगे ले जा रहे हैं. जीएसटी और नोटबंदी से जनता को हो रही परेशानियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार गरीबी नहीं, बल्कि गरीबों को मिटाने पर उतारू है.
मंत्री ने राज्य की कन्याश्री, सबुज साथी, गीतांजलि और किसानों की ऋ ण योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि साधारण लोग इन योजनाओं से लाभान्वित हुए हैं. कर्मी सभा के समय मंच पर उपस्थित रहे जिलाध्यक्ष और विधायक अमल आचार्य, कालियागंज नगरपालिका के चेयरमैन कार्तिक पाल, पंचायत समिति के सभापति निताई वैश्य व कई अन्य वरिष्ठ नेता.
शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि बूथ स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाने की जरूरत है. बिलकुल जमीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएं सुनें और उनका समाधान करें. नेताओं-कार्यकर्ताओं को जनता से अधिक से अधिक संवाद बनाये रखने की जरूरत है.