गोजमुमो का केंद्रीय कार्यालय सील

दार्जिलिंग. गोजमुमो के फरार नेता विमल गुरुंग पर शिकंजा और कसते हुए दार्जिलिंग जिला प्रशासन ने गोजमुमो का पांचमंजिला केंद्रीय कार्यालय सील कर दिया है. शहर से तकरीबन तीन किलोमीटर दूर सिंहमारी स्थित गोजमुमो केंद्रीय कार्यालय को प्रशासन ने अवैध बताया है. भवन को सील करते समय दार्जिलिंग सदर महकमा अधिकारी ए चटर्जी विशेष रूप […]

दार्जिलिंग. गोजमुमो के फरार नेता विमल गुरुंग पर शिकंजा और कसते हुए दार्जिलिंग जिला प्रशासन ने गोजमुमो का पांचमंजिला केंद्रीय कार्यालय सील कर दिया है. शहर से तकरीबन तीन किलोमीटर दूर सिंहमारी स्थित गोजमुमो केंद्रीय कार्यालय को प्रशासन ने अवैध बताया है. भवन को सील करते समय दार्जिलिंग सदर महकमा अधिकारी ए चटर्जी विशेष रूप से उपस्थित थे.

इस दौरान उन्होंने पत्रकारों को बताया कि गोजमुमो कार्यालय जिस जमीन पर बना है वह सरकारी है. एक नंबर खतियान की सरकारी जमीन को कब्जा करके भवन निर्माण किया गया है. जिला प्रशासन की ओर से दिये गये निर्देशानुसार भवन को सील किया गया है. उन्होंने कहा कि किसी समय इस जमीन पर चाय बागान का गोदाम था.

इस जमीन पर जबरन कब्जा करके भवन निर्माण किया गया है. प्रशासन ने मोर्चा के केंद्रीय कार्यालय के सभी गेटों को सील कर दिया है. भवन के सड़क लेवल को छोड़कर बाकी चार मंजिलों के प्रवेश द्वार पर सील लगा दी गयी है. सड़क लेवल में जितनी दुकानें हैं, उनके दुकानदार प्रशासन से भेंट करके अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >