उसने पुलिस को बताया कि वह दो दिनों तक खालपाड़ा इलाके में ही अपनी एक सहेली के घर में ठहरी हुई थी. वहीं, पूरे घटनाक्रम को लेकर सिलीगुड़ी थाना के इंस्पेक्टर देवाशीष बोस का कहना है कि पारिवारिक मामले पर वह विस्तृत रुप से कुछ भी नहीं कह सकते. लेकिन उन्होंने इतना कहा कि रक्षा अब बालिग हो गयी है. इसलिए वह अपनी मर्जी से कहीं भी रहने और अपनी जिंदगी को लेकर खुद निर्णय लेने का अधिकार है.
विदित हो कि कल यानी रविवार को रक्षा के पिता राजेश भंसाली ने उसके गुमशुदगी का मामला सिलीगुड़ी थाना में दायर करवाया था. दायर प्राथमिकी के अनुसार रक्षा शनिवार शाम को अचानक घर से गायब हो गयी. रातभर उसकी खोजखबर ली गयी लेकिन कहीं भी उसका अतापता नहीं चला. सिलीगुड़ी नाइट कॉलेज में बीकॉम की अंतिम वर्ष की छात्रा रक्षा का स्थानीय एसएफ रोड स्थित सिलीगुड़ी हिंदी हाइस्कूल फॉर ब्वॉयज के नजदीक संजीवनी अपार्टमेंट में घर है. रक्षा का दो दिनों बाद वापस मिलने की पूरे परिवार को खुशी है, वहीं उसके घर न लौटने का मलाल भी है.
