नामो की कालिम्पोंग टाउन अध्यक्ष गिरफ्तार

कालिम्पोंग. अलग राज्य के आंदोलन के क्रम में गत 5 जुलाई को यहां के मोटर स्टैंड में एक एसएपी जवान पर हुए जानलेवा हमला मामले में गोर्खा जनमुक्ति नारी मोर्चा कालिम्पोंग टाउन कमेटी अध्यक्ष वंदना योंजन को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. सुबह करीब नौ बजे वंदना को डुंग्रा स्थित उनके घर से […]

कालिम्पोंग. अलग राज्य के आंदोलन के क्रम में गत 5 जुलाई को यहां के मोटर स्टैंड में एक एसएपी जवान पर हुए जानलेवा हमला मामले में गोर्खा जनमुक्ति नारी मोर्चा कालिम्पोंग टाउन कमेटी अध्यक्ष वंदना योंजन को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. सुबह करीब नौ बजे वंदना को डुंग्रा स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया गया.

कालिम्पोंग एसपी अजीत सिंह यादव ने बताया कि गत 5 जुलाई को कालिम्पोंग के मोटर स्टैंड में ड्यूटी में आ रहे एक एसएपी जवान पर खुकरी से जानलेवा प्रहार किया गया था. उस घटना में शामिल होने के साथ ही अन्य विभिन्न आपराधिक मामलों में शामिल वंदना योंजन को गिरफ्तार किया गया है. उनके खिलाफ एक पुराने मामले में भी वारंट जारी था. गिरफ्तारी के बाद रविवार को ही उन्हें अदालत में पेश किया गया है.

अदालत जाने के क्रम में वंदना ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि गोजमुमो नेताओं एवं कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने अनेक मामले दर्ज किये हैं. लेकिन विनय तमांग खेमे में शामिल होनेवालों को पुलिस क्यों गिरफ्तार नहीं कर रही है, इसका जवाब चाहिए. वंदना को 14 दिनों के न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
विवार को ही उन्हें अदालत में पेश किया गया है. अदालत जाने के क्रम में वंदना ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि गोजमुमो नेताओं एवं कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने अनेक मामले दर्ज किये हैं. लेकिन विनय तमांग खेमे में शामिल होनेवालों को पुलिस क्यों गिरफ्तार नहीं कर रही है, इसका जवाब चाहिए. वंदना को 14 दिनों के न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >