रहस्यमय: सिलीगुड़ी के फूलबाड़ी में चायपत्ती गोदाम में लगी आग, लाखों का माल जल कर खाक

सिलीगुड़ी. उत्तर बंगाल के चाय उद्योग पर वैसे ही संकट मडरा रहा है. सिलीगुड़ी के निकट फूलबाड़ी स्थित एक चायपत्ती गोदाम को आग ने निगल लिया. बुधवार तड़के गोदाम से निकलने वाली आग की लपटें देखकर इलाके में खलबली मच गयी. इस घटना से व्यवसायी रामजी झाझरिया के सिर पर हाथ पड़ गया है. एक […]

सिलीगुड़ी. उत्तर बंगाल के चाय उद्योग पर वैसे ही संकट मडरा रहा है. सिलीगुड़ी के निकट फूलबाड़ी स्थित एक चायपत्ती गोदाम को आग ने निगल लिया. बुधवार तड़के गोदाम से निकलने वाली आग की लपटें देखकर इलाके में खलबली मच गयी. इस घटना से व्यवसायी रामजी झाझरिया के सिर पर हाथ पड़ गया है. एक साजिश के तहत गोदाम में आग लगाने की आशंका है. पुलिस व दमकल विभाग को भी आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है. दमकल विभाग मामले की जांच में जुटी है.

बुधवार तड़के करीब तीन बजे फूलबाड़ी बाजार के निकट स्थित चायपत्ती के गोदाम में आग लगने की यह घटना घटी. इलाके में काफी धुंआ देखकर लोग हैरान रह गये. बाद में पता चला कि चायपत्ती के गोदाम में आग लगी है. जानकारी मिलते ही गोदाम के मालिक रामजी झाझरिया और मैनेजर मौके पर पहुंचे. उनलोगों ने दमकल के साथ न्यूजलपाईगुड़ी थाने की पुलिस को जानकारी दी. सूचना मिलते ही दमकल की तीन इंजन मौके पर पहुंची. करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. हांलाकि तब तक गोदाम के भीतर काफी कुछ स्वाहा हो चुका है. गोदाम के भीतर भारी मात्रा में जैविक खाद रखे गए थे. पुलिस, दमकल व स्थानीय लोगों की मदद से गोदाम की दीवार तोड़कर कुछ माल बाहर निकाला गया. लेकिन फिर भी लाखों रूपये का माल आग ने निगल लिया.

मालिकों ने पुलिस व दमकल विभाग से किसी षडयंत्र की ओर इशारा किया है. हांलाकि दमकल विभाग को भी आग लगने का कोई कारण पता नहीं चल पाया है. सिलीगुड़ी फायर स्टेशन प्रभारी अजित घोष ने बताया कि आग लगने के कारण का पता नहीं चला है. मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >