चोरी के आरोप से परेशान छात्रा ने की आत्महत्या

जलपाईगुड़ी: मोबाइल चोरी के झूठे आरोप लगने से परेशान जलपाईगुड़ी शहर के अरविन्द नगर हाईस्कूल में 11वीं कक्षा की एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली. इस घटना में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. यह घटना जलपाईगुड़ी जिले के डेंगुआझार चाय बागान इलाके में घटी है. छात्रा का नाम सुष्मिता उरांव (17) है. […]

जलपाईगुड़ी: मोबाइल चोरी के झूठे आरोप लगने से परेशान जलपाईगुड़ी शहर के अरविन्द नगर हाईस्कूल में 11वीं कक्षा की एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली. इस घटना में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. यह घटना जलपाईगुड़ी जिले के डेंगुआझार चाय बागान इलाके में घटी है. छात्रा का नाम सुष्मिता उरांव (17) है.
जानकारी मिली है कि पिछले 23 अक्टूबर को सुष्मिता के पड़ोसी ने उसपर मोबाइल चोरी का आरोप लगाया था. उसके बाद पड़ोसी अर्चना एवं उसके रिश्तेदारों ने सुष्मिता से मारपीट भी की थी. इससे अपमानित होकर सुष्मिता ने उसी दिन जहर खा लिया. इसके बाद उसे जलपाईगुड़ी सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया. वहां से उसे उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल रेफर किया गया. जहां मंगलवार 24 तारीख की रात उसकी मौत हो गई. इसके बाद परिवार वालों की ओर से जिलपाईगुड़ी कोतवाली थाने में घटना की शिकायत दर्ज करवाई गई.
शिकायत में कहा गया है कि डेंगुआझार चाय बागान के भगतपुर लाईन की रहने वाली अर्चना टोप्पो का मोबाइल फोन 21 अक्टूबर को कहीं खो गया था. उसने सुष्मिता पर इसकी चोरी का आरोप लगाया. इसके बाद 23 अक्टूबर को अर्चना व उसके रिश्तेदार उनके घर आए और बेटी के साथ मारपीट की. सुष्मिता ने इसी अपमान के कारण जहर खा लिया. जिससे 24 अक्टूबर को मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई.
कोतवाली थाना आईसी विश्वाश्रय सरकार ने कहा की घटना की छानबीन की जा रही है. पूछताछ के लिए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >