सिलीगुड़ी : आठ नंबर वार्ड के बस्ती इलाके में पेयजल का इंतजाम

सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी नगर निगम के आठ नंबर वार्ड की पार्षद खुशबू मित्तल ने अपने इलाके के बस्तीवासियों को दीपावली की सौगात दी है. इसते तहत खालपाड़ा स्थित मदरसा और विवेकानंद रोड से सटे स्लम बस्ती में पेयजल का इंतजाम किया गया है. बुधवार शाम को श्रीमती मित्तल ने इसका शुभारंभ कर स्लम बस्ती में रहनेवाले […]

सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी नगर निगम के आठ नंबर वार्ड की पार्षद खुशबू मित्तल ने अपने इलाके के बस्तीवासियों को दीपावली की सौगात दी है. इसते तहत खालपाड़ा स्थित मदरसा और विवेकानंद रोड से सटे स्लम बस्ती में पेयजल का इंतजाम किया गया है. बुधवार शाम को श्रीमती मित्तल ने इसका शुभारंभ कर स्लम बस्ती में रहनेवाले तकरीबन 600 से भी अधिक लोगों तक पानी पहुंचाने की पहल की है.

उन्होंने बताया कि निगम में लंबी लड़ाई लड़ने के बाद चार लाख की लागत से इस पेयजल परियोजना की व्यवस्था हो पायी है. इसके तहत बस्ती के ताजिया गली, केला पट्टी व मिर्ची गली में पेयजल की पाइप लाइन बिछायी गयी. साथ ही लोगों की सुविधा के लिए तीन अलग-अलग जगहों पर टाइम कल भी लगाये गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >