अवैध पटाखों के खिलाफ अभियान, 40 लाख के पटाखे जब्त

सिलीगुड़ी: दीपावाली से पहले सिलीगुड़ी शहर में तेज आवाज वाले पटाखे तथा अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान जारी है. सिलीगुड़ी थाना की खुफिया विभाग की पुलिस टीम पिछले दो दिनों से शहर में विभिन्न स्थानों पर छापामारी कर रही है. इस दौरान अवैध शराब के कारोबारी तथा तेज आवाज वाले पटाखे बेचने वाले को […]

सिलीगुड़ी: दीपावाली से पहले सिलीगुड़ी शहर में तेज आवाज वाले पटाखे तथा अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान जारी है. सिलीगुड़ी थाना की खुफिया विभाग की पुलिस टीम पिछले दो दिनों से शहर में विभिन्न स्थानों पर छापामारी कर रही है. इस दौरान अवैध शराब के कारोबारी तथा तेज आवाज वाले पटाखे बेचने वाले को दबोचा जा रहा है. इसी क्रम में बुधवार को सिलीगुड़ी थाना अंतर्गत पंजाबीपाड़ा में एक घर में अभियान चलाकर बड़े पैमाने पर पटाखा जब्त किया गया.

इस सिलसिले में एक कारोबारी को गिरफ्तार भी किया गया है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का नाम शेखर अग्रवाल है. उसने बिहार से पटाखों के खेप को मंगाया था और दीपावली से पहले उसको बेचने की योजना थी. वैसे आरोपी शेखर अग्रवाल ने तेज आवाज वाले पटाखे बेचने के आरोप को खारिज कर दिया है.

उसका कहना है कि दीपावली में पटाखे बेचकर मोटा मुनाफा कमाने के लिए उसने पटाखे मंगाए थे.दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि रिहायशी इलाके में घर में खतरनाक तरीके से पटाखे को छिपाकर रखा गया था. इससे कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती थी.अग्निशमन की व्यवस्था तक नहीं रखी गयी थी. आरोपी के पास फायर लाइसेंस भी नहीं है. पुलिस को पहले से ही इस बात की गुप्त सूचना मिल गयी थी.यदि किसी कारण से आग लगने जैसे घटना हो जाती तो पटाखे के इतने बड़े ढ़ेर से पूरे घर को उड़ जाने की संभावना थी. दरअसल को पुलिस को भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि वहां इतना अधिक पटाखा जमा हो सकता है.


इस बीच, माटीगाड़ा थाना अंतर्गत उत्तरायण इलाके से पुलिस ने अवैध शराब बरामद की है. इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार इन दोनों के नाम विश्वजीत गुप्ता और विजय मंडल है. दोनों को बुधवार को सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया. पुलिस कहना है कि त्योहार के इस मौसम में आगे भी अभियान जारी रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >