टीआरए के कर्मियों ने की एकदिवसीय कामबंदी

नागराकाटा: चाय उद्योग में संकट का असर नागराकाटा स्थित चाय अनुसंधान संघ (टीआरए) पर भी दिख रहा है. सितंबर का केवल 60 फीसदी वेतन देने से नाराज केंद्र कर्मचारियों ने मंगलवार को एक दिवसीय सांकेतिक कामबंदी का पालन किया. बाद में प्रबंधन द्वारा जल्द बकाया वेतन भुगतान का भरोसा दिये जाने पर आंदोलन स्थगित कर […]

नागराकाटा: चाय उद्योग में संकट का असर नागराकाटा स्थित चाय अनुसंधान संघ (टीआरए) पर भी दिख रहा है. सितंबर का केवल 60 फीसदी वेतन देने से नाराज केंद्र कर्मचारियों ने मंगलवार को एक दिवसीय सांकेतिक कामबंदी का पालन किया. बाद में प्रबंधन द्वारा जल्द बकाया वेतन भुगतान का भरोसा दिये जाने पर आंदोलन स्थगित कर दिया गया. हालांकि आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द उनके वेतन का बकाया 40 फीसदी भुगतान नहीं किया गया तो वे बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगा.

उल्लेखनीय है कि टीआरए एक शताब्दी से भी ज्यादा पुराना है. असम के जोरहाट जिले के टोकलाइ में टीआरए की स्थापना की गयी थी. उसी की एक शाखा नागराकाटा में खोला गयी थी. मंगलवार शाम चार बजे तक केंद्र के 25 कर्मचारियों ने कार्यालय में धरना देने के अलावा कामबंदी का पालन किया.

डुवार्स, तराई और दार्जिलिंग के चाय बागानों की मृदा जांच, कीटनाशकों के उपयोग, चाय के पौधों की देखभाल की वैज्ञानिक विधि, सिंचाई और चाय की गुणवत्ता की वृद्धि को लेकर टीआरए में अनुसंधान किया जाता है. आंदोलनकारी रतन पाल ने बताया कि चाय उद्योग का यह महत्वपूर्ण अंग है यह केंद्र. ऐसा पहली बार हुआ है कि वेतन का केवल 60 प्रतिशत उन्हें दिया गया. इसी के प्रतिवाद में उन लोगों ने एक दिवसीय सांकेतिक कामबंदी का पालन किया. वहीं, वेतन मामले में केंद्र के उप निदेशक ए बाबू ने कोई मंतव्य करने से इंकार किया. उधर, केंद्र के प्रबंधन के सूत्र ने बताया कि इस बार आर्थिक कारणों से पूरा वेतन देना संभव नहीं हुआ. भारतीय चाय बोर्ड और चाय बागानों के संगठनों की वित्तीय सहायता से यह केंद्र चलता है. केंद्र सरकार की विभिन्न परियोजनाओं की राशि भी इस केंद्र को मिलती है. आज कामबंदी से कई घंटे तक काम प्रभावित रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >