सदर अस्पताल में रसोईघर का औचक निरीक्षण

कूचबिहार. कूचबिहार के सदर एमजेएन अस्पताल में मरीजों के लिये भोजन की निम्न स्तरीय गुणवत्ता की शिकायत मिलने के बाद आज रोगी कल्याण समिति के चेयरमैन मिहिर गोस्वामी ने अस्पताल के रसोईघर का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान अस्पताल अधीक्षक ने चेतावनी दी है कि यदि भोजन मुहैया करने वाली एजेंसी ने अपनी कार्यप्रणाली नहीं […]

कूचबिहार. कूचबिहार के सदर एमजेएन अस्पताल में मरीजों के लिये भोजन की निम्न स्तरीय गुणवत्ता की शिकायत मिलने के बाद आज रोगी कल्याण समिति के चेयरमैन मिहिर गोस्वामी ने अस्पताल के रसोईघर का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान अस्पताल अधीक्षक ने चेतावनी दी है कि यदि भोजन मुहैया करने वाली एजेंसी ने अपनी कार्यप्रणाली नहीं सुधारी तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी. उसे शोकॉज करने के अलावा ब्लैकलिस्ट भी किया जा सकता है.

उल्लेखनीय है कि सदर अस्पताल में बेडों की संख्या 500 से उपर है. यहां कूचबिहार जिले के अलावा असम से भी मरीज इलाज करवाने के लिये आते हैं. मरीजों के लिये जो भोजन बनता है उसकी गुणवत्ता को लेकर अरसे से शिकायत मिल रही थी. आरोप यह भी लगा है कि मरीजों के लिए जितना भोजन निर्धारित है उससे उन्हें कम दिया जा रहा है. अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि कई बार एजेंसी को सतर्क किया गया लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ.

रोगी कल्याण समिति के चेयरमैन और विधायक मिहिर गोस्वामी ने बताया कि निम्न स्तरीय भोजन बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. अगली बैठक में इस संबंध में कड़ा फैसला लिया जायेगा. सदर अस्पताल के अधीक्षक जयदेव बर्मन ने बताया कि एक अधिकारी को जांच के लिये मनोनीत किया गया है. उनकी रिपोर्ट के आधार पर ही अगला कदम उठाया जायेगा. वहीं, भोजन के निम्न स्तरीय परोसे जाने की शिकायत को मानने से इंकार किया है. एजेंसी के मालिक राज चक्रवर्ती ने बताया कि यदि ऐसा लगता है कि भोजन की गुणवत्ता में कमी है तो उसे सुधारा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >