250 गोजमुमो समर्थक तृणमूल में शामिल

जयगांव. डुआर्स के जयगांव एक नंबर ग्राम पंचायत इलाके के बस स्टैंड के निकट तृणमूल कांग्रेस की सभा आयोजित हुई. रविवार को इस सभा के दौरान तृणमूल कांग्रेस के जयगांव अंचल सभापति विष्णु लामा, अजय झा की मौजूदगी में गोजमुमो के करीब 250 समर्थक तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गये. इसमें डांरागांव वार्ड नंबर 11/29 […]

जयगांव. डुआर्स के जयगांव एक नंबर ग्राम पंचायत इलाके के बस स्टैंड के निकट तृणमूल कांग्रेस की सभा आयोजित हुई. रविवार को इस सभा के दौरान तृणमूल कांग्रेस के जयगांव अंचल सभापति विष्णु लामा, अजय झा की मौजूदगी में गोजमुमो के करीब 250 समर्थक तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गये.

इसमें डांरागांव वार्ड नंबर 11/29 के पुष्कर लामा के नेतृत्व में 70, बारे मेचिया बस्ती के वार्ड नंबर 11/35 के राकेश थापा और छोटा मेचिया बस्ती के वार्ड नंबर 11/37 व 11/38 के जागू लामा के नेतृत्व में करीब 180 समर्थकों ने तृणमूल के झंडे थाम लिये.

इन सभी को विष्णु लामा ने दलीय झंडे थमाये. उन्होंने कहा कि इन पूर्व मोर्चा समर्थकों ने मां-माटी-मानुष की सरकार की विकासोन्मुख नीतियों से प्रभावित होकर तृणमूल में शामिल होने का फैसला लिया है. आनेवाले दिनों में और भी लोग तृणमूल में शामिल होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >