अणुव्रत का नशामुक्ति सप्ताह शुरू
सिलीगुड़ी. अणुव्रत समिति सिलीगुड़ी की ओर से नशामुक्ति एवं पेड़ लगाने का कार्यक्रम आरंभ किया गया. इसके तहत पहले एनजेपी स्थित ट्रक ड्राइवर एसोसिएशन के सदस्यों के बीच नशामुक्ति को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया. समिति के मंत्री करन सिंह जैन ने कहा कि नशा खुद को तो बर्बाद करता ही है परिवार पर भी […]
सिलीगुड़ी. अणुव्रत समिति सिलीगुड़ी की ओर से नशामुक्ति एवं पेड़ लगाने का कार्यक्रम आरंभ किया गया. इसके तहत पहले एनजेपी स्थित ट्रक ड्राइवर एसोसिएशन के सदस्यों के बीच नशामुक्ति को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया. समिति के मंत्री करन सिंह जैन ने कहा कि नशा खुद को तो बर्बाद करता ही है परिवार पर भी इसका बुरा असर पड़ता है.
नशे से समाज का परिवेश भी खराब होता है. ट्रक ड्राइवर एसोसिएशन के सचिव मोहम्मद एजाज ने कहा कि जागरूकता एवं खुद के संयम से नशे की बीमारी को दूर किया जा सकता है. समाजसेवी मदन मालू ने कहा कि नशामुक्ति के लिए समाज को भी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए. कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र घोड़ावत ने की.
धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम संयोजक उम्मेद पारख ने दिया. इस दौरान समिति की ओर से डी एस कालोनी स्थित देशरत्न स्कूल में प्रर्यावरण जागरूकता के लिए पौधा रोपण भी किया गया .इस अवसर पर समाज सेवी देवराज चौधरी, संदीप सेठिया सहित स्कूल के शिक्षकगण शामिल उपस्थित थे. यह कार्यक्रम एक सप्ताह तक चलेगा.