दुस्साहस: वसूली के खिलाफ शुरू किया था अभियान, रंगदारों ने भालुका चौकी के ओसी पर किया हमला

मालदा: ईमानदारी से काम करनेवाले पुलिस अफसरों तक को आपराधिक तत्वों के हमलों का शिकार होना पड़ता है. रंगदारों के हमले में हरिश्चंद्रपुर थानांतर्गत भालुका पुलिस चौकी के ओसी गंभीर रूप से जख्मी हो गये. ओसी सुवीर सरकार (44) को पहले भालुका स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. लेकिन उनकी चिंताजनक हालत को देखते हुए […]

मालदा: ईमानदारी से काम करनेवाले पुलिस अफसरों तक को आपराधिक तत्वों के हमलों का शिकार होना पड़ता है. रंगदारों के हमले में हरिश्चंद्रपुर थानांतर्गत भालुका पुलिस चौकी के ओसी गंभीर रूप से जख्मी हो गये.

ओसी सुवीर सरकार (44) को पहले भालुका स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. लेकिन उनकी चिंताजनक हालत को देखते हुए उन्हें मालदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने एक हमलावर को गिरफ्तार भी कर लिया है, जबकि बाकी की तलाश जारी है. हमलावरों के खिलाफ खुद ओसी ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार हमलावर का नाम वैशिष्ट्य धर ओझा है.

आरोप है कि वैशिष्ट्य धर ओझा अपने एक सहयोगी इंद्रजीत ओझा अपने दलबल के साथ रंगदारी चला रहा था. इसके खिलाफ ओसी ने अभियान शुरू किया था. वह इन तत्वों से कड़ाई से निपट रहे थे. एक तरह से उन्होंने रंगदारी बंद कर दी थी. आरोप है कि यह गिरोह सड़क पर बालू-बजरी रखने को लेकर भी वसूली करता था. रंगदारी नहीं देने पर हमला करने और जान से मारने की धमकी भी देता था. गिरोह के सदस्यों के खिलाफ भालुका चौकी में कई शिकायतें भी दर्ज हैं. पुलिस सूत्र के अनुसार दशमी की रात को भालुका मोड़ में काफी भीड़ थी. वहीं पर तैनात ओसी सुवीर सरकार पर अचानक भीड़ में से निकलकर रंगदार गिरोह के छह-सात लोगों ने उन पर पत्थर बरसाने लगे. पत्थर की चोट से ओसी लहूलुहान हो गये. उसी दौरान पुलिसकर्मियों ने भाग रहे एक आरोपी को पकड़ लिया.
आरोप यह भी है कि रंगदारों को सत्तासीन दल का समर्थन मिला हुआ है. हालांकि पूर्व विधायक एवं टीएमसी के नेता ताजमुल होसेन ने बताया कि पार्टी का गिरोह के साथ किसी तरह का संबंध नहीं है. हम रंगदारी जैसे अवैध क्रियाकलापों को प्रोत्साहन नहीं देते. वहीं, एसडीपीओ सजलकांति विश्वास ने बताया कि ओसी पर हमले की घटना के सिलसिले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. बाकी हमलावरों की भी तलाश की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >