चालसा : 50 हजार की अवैध लकड़ी जब्त

चालसा: लकड़ी चोरों का एक गिरोह जंगल से अवैध रूप से लकड़ियां काटकर अपनी साइकिलों पर लादकर ले जा रहा था. लेकिन वनकर्मियों के मौके पर पहुंचते ही वे अपनी साइकिलों को छोड़कर भाग खड़े हुए. यह घटना सोमवार देर शाम मेटेली ब्लॉक के बाताबाड़ी चाय बागान के 19 नंबर सेक्शन में घटी है. जानकारी […]

चालसा: लकड़ी चोरों का एक गिरोह जंगल से अवैध रूप से लकड़ियां काटकर अपनी साइकिलों पर लादकर ले जा रहा था. लेकिन वनकर्मियों के मौके पर पहुंचते ही वे अपनी साइकिलों को छोड़कर भाग खड़े हुए. यह घटना सोमवार देर शाम मेटेली ब्लॉक के बाताबाड़ी चाय बागान के 19 नंबर सेक्शन में घटी है.

जानकारी मिली है कि सोमवार शाम पानझोड़ा जंगल से सागवान के पेड़ों को काटकर उनके लट्ठे साइकिलों पर लादकर छह लकड़ी चोर बाताबाड़ी चाय बागान इलाके से गुजर रहे थे. उस समय खड़िया बंदर बीट के वनकर्मी वहां अपनी रूटीन गश्त पर निकले थे. वनकर्मियों की नजर इस पर पड़ी.

बीट ऑफिसर हरिपद शील की अगुवाई में चोरों का पीछा किया गया तो चोर अपनी अपनी साइकिलें व लकड़ियां छोड़कर भाग निकले. वनकर्मियों ने लकड़ियों एवं साइकिलों को जब्त करके खड़िया बंदर बीट कार्यालय लेकर गये. बीट ऑफिसर हरिपद शील ने बताया कि जब्त लकड़ियों की कीमत लगभग 50 हजार रुपये है. चालसा रेंज के अधिकारी पल्लव मुखर्जी ने बताया कि इस तरह की छापामारी जारी रहेगी. ताकि लकड़ियों की चोरी पर अंकुश लगाया जा सकें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >