जयंती पर बापू को दी गयी श्रद्धांजलि, चलाया गया स्वच्छता अभियान

रायगंज. नगरपालिका की ओर से शहर के विद्रोही मोड़ के समीप महात्मा गांधी की 148 वीं जयंती पारंपरिक तरीके से मनायी गयी. सोमवार को नगरपालिका चेयरमैन संदीप विश्वास ने गांधीजी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया. इस मौके पर कॉरोनेशन हाइस्कूल के प्रधान शिक्षक शुभेंदु मुखर्जी, वार्ड पार्षद भोला पाल, विमल ज्योति सिंहा आदि मौजूद रहे. […]

रायगंज. नगरपालिका की ओर से शहर के विद्रोही मोड़ के समीप महात्मा गांधी की 148 वीं जयंती पारंपरिक तरीके से मनायी गयी. सोमवार को नगरपालिका चेयरमैन संदीप विश्वास ने गांधीजी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया. इस मौके पर कॉरोनेशन हाइस्कूल के प्रधान शिक्षक शुभेंदु मुखर्जी, वार्ड पार्षद भोला पाल, विमल ज्योति सिंहा आदि मौजूद रहे.

चेयरमैन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महात्मा गांधी के प्रति अपने अनुराग को व्यक्त करते हुए कहा कि विश्व स्तर पर मानवता को आचरण के स्तर पर स्थापित करने में महात्मा गांधी का योगदान प्रायोगिक और आज के संदर्भ में प्रासंगिक है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >