सत्य व अहिंसा के पथ पर चलने का लिया संकल्प

सिलीगुड़ी. दो अक्टूबर यानी मोहन दास करमचंद गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर सोमवार को पूरे देश के साथ-साथ सिलीगुड़ी में भी उन्हें याद किया गया. इस मौके पर विभिन्न राजनैतिक पार्टियों और स्वंयसेवी संगठनों की ओर से दिनभर कार्यक्रम आयोजित किया गया. साथ ही दोनों महापुरुषों के तस्वीर पर श्रद्धासुमन […]

सिलीगुड़ी. दो अक्टूबर यानी मोहन दास करमचंद गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर सोमवार को पूरे देश के साथ-साथ सिलीगुड़ी में भी उन्हें याद किया गया. इस मौके पर विभिन्न राजनैतिक पार्टियों और स्वंयसेवी संगठनों की ओर से दिनभर कार्यक्रम आयोजित किया गया. साथ ही दोनों महापुरुषों के तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर लोगों ने सत्य-अहिंसा के पथ पर चलने का संकल्प लिया.

कांग्रेस दार्जिलिंग जिला मुख्यालयः सिलीगुड़ी के विनस मोड़ स्थित कांग्रेस दार्जिलिंग जिला मुख्यालय विधान भवन में जिला अध्यक्ष सह विधायक शंकर मालाकार के अगुवायी में कांग्रेसियों ने गांधीजी और शास्त्रीजी के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पण किया. इस मौके पर जिला महासचिव जीवन मजुमदार, कांग्रेस सेवा दल के विवेक सिंह, विमलेश मल्लिक, छात्र परिषद के सिलीगुड़ी टाउन इकाई के अध्यक्ष शहनवाज हुसैन के अलावा भारी तादाद में कांग्रेस के नेता, कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद थे. दूसरी ओर हिलकार्ट रोड स्थित कांग्रेस के जगदीश भवन में भी प्रदेश कांग्रेस सचिव सुबीन भौमिक के अगुवायी में युवा कांग्रेसियों ने जयंती मनायी. इस मौके पर दार्जिलिंग जिला नेता अमित दे, कांग्रेस के शिक्षा सेल के प्रवीर दास, युथ कांग्रेस के सिलीगुड़ी विधानसभा इकाई के अध्यक्ष प्रशांत सिंहल समेत दर्जनों युवा नेता शिरकत किये.

महावीर इंटरनेशनलः गांधी जयंती के अवसर पर महावीर इंटरनेशनल द्वारा संचालित अपनाघर(वृद्धाश्रम)में स्वच्छता ही सेवा, स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता शपथ समारोह मनाया गया. इस मौके पर सीआरपीएफ के डीआइजी बीके टोप्पो,कमांडेंट पीके मेहरा,द्वितीय कमान्डेन्ट एसके सविता तथा सीएमओ डॉ.मोहम्मद अकबर एवं सीआरपीएफ अन्य अधिकारी के आलावा सिलीगुड़ी कैम्प के अधिकांश जवान उपस्थित थे. इस अवसर पर श्री टोप्पो ने स्वच्छता पर संदेश देने के आलावा सभी को स्वच्छता की शपथ भी दिलवायी. इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल द्वारा संचालित अपना घरके अध्यक्ष विपिन विहारी गुप्ता ने भी स्वच्छता के लिए सभी को समर्पित भाव से आगे आने का आह्वाण किया.

नवयुवक वृंद क्लबः स्वंयसेवी संस्था नवयुवक वृंद क्लब के बैनर तले भी पांच नंबर वार्ड के संतोषीनगर स्थित गांधी चौक पर बापू की आदमकद मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया. इससे पहले स्वच्छ भारत अभियान के तहत पूरे इलाके की साफ-सफाई करवायी गयी. बाद में सबों के बीच मिठाई बांटी गयी. कार्यक्रम के दौरान बतौर अतिथि के तौर पर वार्ड पार्षद दुर्गा सिंह, पूर्व पार्षद अमरनाथ सिंह मौजूद थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के अध्यक्ष धनंजय गुप्ता, सचिव राजेश राय, पथ्वीराज साह, कन्हैया पासवान, रामानंद महतो, रामाशंकर जायसवाल समेय सभी युवा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >