निगम का श्यामबाजर व हाथी बगान में अभियान

कोलकाता: महानगर में त्योहारों का सीजन चल रहा है. इस समय का फायदा उठा कर कुछ रेस्तरां व फुटपाथ के दुकानों में अधिक मुनाफा कमाने के लिए लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करते थे. भोजन की गुणवत्ता के साथ छेड़- छाड़ भी किया जाता है. ऐसे में भोजन की गु‍णवत्ता को बनाये रखने के […]

कोलकाता: महानगर में त्योहारों का सीजन चल रहा है. इस समय का फायदा उठा कर कुछ रेस्तरां व फुटपाथ के दुकानों में अधिक मुनाफा कमाने के लिए लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करते थे.
भोजन की गुणवत्ता के साथ छेड़- छाड़ भी किया जाता है. ऐसे में भोजन की गु‍णवत्ता को बनाये रखने के लिए शनिवार को कोलकाता नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से उत्तर कोलकाता में श्यामबाजार व हाथी बगान इलाके अभियान चलाया गया.
निगम के मेयर परिषद सदस्य (स्वास्थ्य) अतिन घोष के नेतृत्व में इस अभियान को चलाया गया. इस अभियान के दौरान एक होटल में बिरयानी को नष्ट कर दिया गया. जबकि एक दुकान में फिश फ्राइ तथा कुछ फुटपाथ की दुकानें के टमाटर सॉस, रोल व चाउमीन, बिरयानी में मिलाये जाने मसाले व अन्य समाग्री को जब्त कर लिया गया. भोजन की गुणवत्ता को बनाये रखने के लिए भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एएसएसएआइ) द्वारा तैयार किये गये गाइडलाइन पर आधारित पुस्तिका दुकानदारों को दिया गया है. श्री घोष ने कहा कि उक्त गाइडलाइन का अनुसरण नहीं करनेवाले लाइसेंस प्राप्त दुकानदारों के लाइसेंस को ही रद्द कर दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >