जीटीए के जरिये ही पहाड़ का होगा विकासः गौतम
सिलीगुड़ी. जीटीए के जरिये ही पहाड़ का विकास होगा. जीटीए चीफ के नाम का एलान कर ‘दीदी’ ने पूजा से पहले अनोखा तोहफा दिया है. यह कहना है पर्यटन मंत्री गौतम देव का. वह गुरुवार को सिलीगुड़ी में मीडिया को पहाड़ समस्या पर संबोधित कर रहे थे. श्री देव का कहना है कि पहाड़ पर […]
सिलीगुड़ी. जीटीए के जरिये ही पहाड़ का विकास होगा. जीटीए चीफ के नाम का एलान कर ‘दीदी’ ने पूजा से पहले अनोखा तोहफा दिया है. यह कहना है पर्यटन मंत्री गौतम देव का. वह गुरुवार को सिलीगुड़ी में मीडिया को पहाड़ समस्या पर संबोधित कर रहे थे. श्री देव का कहना है कि पहाड़ पर चुनाव न होने तक विनय तमांग ही जीटीए के चीफ रहेंगे.
पहाड़वासियों के खुशी के लिए यह जरुरी भी था. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस त्योहारी मौसम में पहाड़ पर खुशहाली और अमन-चैन को लेकर काफी गंभीर हैं. पूजा से पहले पहाड़वासियों के चेहरे पर खुशी देखना चाहती हैं.
इसलिए दीदी ने समय की नजाकत को देखते हुए पहाड़ की समस्या दूर करने के लिए यह अहम कदम उठाया है. श्री देव ने बताया कि विमल गुरुंगद्वारा जीटीए चीफ से इस्तीफा दिये जाने के बाद दायित्व इतने दिनों तक मिनी सचिवालय उत्तरकन्या के कमिश्नर वरुण राय संभाल रहे थे. उनके पर काम का काफी बोझ भी बढ़ गया था. उनका कहना है कि किसी भी समस्या का समाधान बातचीत से ही संभव है न की बंद और हिंसक आंदोलन.