त्रिहाना चाय बागान : एक साथ पूजा बोनस देने की मांग

बागडोगरा. एक साथ पूजा बोनस की मांग में बुधवार त्रिहाना चाय बागान के मोहनलाल डिवीजन मैनेजर का घेराव कर श्रमिकों ने विरोध प्रदर्शन किया. सुबह साढ़े आठ बजे से शाम छह बजे तक श्रमिकों का आंदोलन चलता रहा. बुधवार त्रिहाना चाय बागान के मैनेजर आलोक शर्मा मोहनलाल डिवीजन के श्रमिकों के बीच पूजा बोनस बांटने […]

बागडोगरा. एक साथ पूजा बोनस की मांग में बुधवार त्रिहाना चाय बागान के मोहनलाल डिवीजन मैनेजर का घेराव कर श्रमिकों ने विरोध प्रदर्शन किया. सुबह साढ़े आठ बजे से शाम छह बजे तक श्रमिकों का आंदोलन चलता रहा. बुधवार त्रिहाना चाय बागान के मैनेजर आलोक शर्मा मोहनलाल डिवीजन के श्रमिकों के बीच पूजा बोनस बांटने गये थे. बागान में इस साल 19.5 प्रतिशत बोनसे देने की बात थी.

पूजा के पहले 12 प्रतिशत व पूजा के बाद 7.5 प्रतिशत बोनस दिया जायेगा. लेकिन श्रमिक संगठनों ने दो बार में नहीं बल्कि एकबार में ही बोनस के रुपये लेने की मांग की. विरोध प्रदर्शन में एआइसीसीटीयू, आइएनटीटीयूसी, दार्जिलिंग जिला चिया कमान मजदूर यूनियन, एनयूसीपीडब्ल्यू, पीयूपीडब्ल्यू श्रमिक संगठन शामिल हुए.

आंदोलन की खबर मिलते ही फांसीदेवा थाना व घोषपुकुर आउटपोस्ट से विराट पुलिस बल आकर परिस्थिति को नियंत्रित किया. एआइसीसीटीयू के अध्यक्ष अभिजीत मजुमदार ने बताया कि बोनस समझौते के तहत 19.75 प्रतिशत बोनस देने पर सहमति बनी. लेकिन त्रिहाना व उसके दो डिवीजन जाबरा व मोहनलाल डिवीजन में 19.05 प्रतिशत बोनसे देने का फैसला लिया गया. क्योंकि त्रिहाना चाय में बागान दो बार लॉक आउट हुआ था. लेकिन चाय बागानों के श्रमिक संगठनों ने पूजा के पहले एकमुश्त बोनस देने की मांग की है.

चाय बागान मालिकों का संगठन टाई के सचिव सुमित घोष ने बताया कि बागान प्रबंधन त्रिहाना बागान 102 दिनों तक बंद रहने के बाद साढ़े तीन करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. तीन लाख किलो कच्ची चाय पत्ती नष्ट हुई है. इसलिए बागान प्रबंधन ने श्रमिकों दो हिस्से में बोनस देने का निर्णय लिया गया. त्रिहाना व जाबरा के श्रमिक यूनियनों ने बागान प्रबंधन के फैसले को मान लिया है. मोहनलाल डिवीजन को भी बागान का फैसला मान लेना चाहिए. श्रमिकों को बागान प्रबंधन की परिस्थिति को समझना चाहिए. उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण रूप से समस्या का समाधान होना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >