मानेभजांग: राहत सामग्री बांटने जा रहे लोग हादसे के शिकार, गाड़ी खाई में गिरी, चार मरे

दार्जिलिंग. दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र में एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी है. मंगलवार सुबह मानेभजांग से करीब सात किलोमीटर दूर जाओबाड़ी व खोपीडांडा के बीच एक गाड़ी खाई में गिर गयी. इससे गाड़ी में सवार चार लोगों की मौत हो गयी. मृतकों की पहचान पूर्णिमा राई, लक्ष्मी सुब्बा, सीमा मोक्तान व […]

दार्जिलिंग. दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र में एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी है. मंगलवार सुबह मानेभजांग से करीब सात किलोमीटर दूर जाओबाड़ी व खोपीडांडा के बीच एक गाड़ी खाई में गिर गयी. इससे गाड़ी में सवार चार लोगों की मौत हो गयी. मृतकों की पहचान पूर्णिमा राई, लक्ष्मी सुब्बा, सीमा मोक्तान व एैतीमिया गुरुंग के रूप में की गयी है.

घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार, मेरीविला व निम्की डांडा के साईं सेवा समिति के सदस्य मंगलवार को धोतरे में राहत सामग्री वितरित करने जा रहे थे. रास्ते में गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से साईं सेवा समिति के चार सदस्यों की मौत हो गयी.

मैजिक व स्कूटी में टक्कर दोनों चालक गंभीर
बिन्नागुड़ी. डुआर्स के वीरपड़ा थाना अंतर्गत डिमडिमा चाय बागान के निकट एनएच 31 पर वीरबिट्टी ब्रिज के पास हुई सड़क दुर्घटना में मैजिक और स्कूटी के चालक गंभीर रूप से घायल हो गये. जानकारी के अनुसार, मंगलवार को टाटा मैजिक और स्कूटी के बीच जबरदस्त टक्कर हुई. घटना के बाद वीरपाड़ा थाना पुलिस ने दोनों घायलों को वीरपाड़ा स्टेट जनरल अस्पताल पहुंचाया जहां से चिकित्सकों ने उन्हें उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, सिलीगुड़ी रेफर कर दिया. स्कूटी सवार स्थानीय युवक राकेश उरांव (23) और भूटान नंबर की टाटा मैजिक (बीपी आइसी 1168) के चालक ललन लेप्चा गंभीर रूप से घायल हो गये. इस घटना को लेकर वीरपाड़ा थाने के एएसआइ ताराकांत राय ने बताया कि दोनों घायलों की स्थिति काफी गंभीर है. विदित हो कि गत रविवार को भी भूटान की एक टिपर गाड़ी द्वारा एथेलबड़ी चेकपोस्ट के नजदीक एक दुर्घटना हुई थी, जिसमें विजय सरकार नामक युवक की मौत हो गयी थी. इस इलाके में सड़क दुर्घटनाओं में काफी वृद्धि हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >