कोल इंडिया के कर्मचारियों को 57 हजार रुपये का बोनस

कोलकाता: सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड ने अपने कर्मचारियों को 57 हजार रुपये बोनस देने की घोषणा की है. मंगलवार को कोल इंडिया मुख्यालय में कंपनी के प्रभारी चेयरमैन गोपाल सिंह के नेतृत्व में प्रबंधन व ट्रेड यूनियनों के बीच हुई बैठक में बोनस के मुद्दे पर सहमति बन गयी. फैसले के अनुसार, […]

कोलकाता: सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड ने अपने कर्मचारियों को 57 हजार रुपये बोनस देने की घोषणा की है. मंगलवार को कोल इंडिया मुख्यालय में कंपनी के प्रभारी चेयरमैन गोपाल सिंह के नेतृत्व में प्रबंधन व ट्रेड यूनियनों के बीच हुई बैठक में बोनस के मुद्दे पर सहमति बन गयी.
फैसले के अनुसार, 26 सितंबर से पहले कोल इंडिया के तीन लाख 16 हजार 210 कर्मचारियों को बाेनस का भुगतान कर दिया जायेगा.
बैठक में यूनियन प्रतिनिधियों ने बोनस मद में 65 हजार रुपये की मांग की, जबकि प्रबंधन ने सीआइएल के घटते लाभ तथा कई कोयला कंपनियों की बदहाल वित्तीय स्थिति का हवाला देते हुए 30 हजार रुपये भुगतान का प्रस्ताव रखा. काफी देर तक दोनों पक्षों में विवाद होता रहा. प्रबंधन प्रतिनिधियों ने 50 हजार रुपये पर जाकर अपने हाथ खड़े कर दिये. इधर, यूनियन के प्रतिनिधियों ने कहा कि पिछले वर्ष भुगतान हुई राशि से कम राशि पर सहमति का सवाल ही नहीं उठता है. इससे अधिक राशि का भुगतान करना होगा. आखिरकार 57 हजार रुपये के भुगतान पर सहमति बन गयी.
बैठक में प्रबंधन की ओर से चेयरमैन गोपाल सिंह के साथ निदेशक (कार्मिक) व डब्ल्यूसीएल के सीएमडी आरआर मिश्रा, निदेशक (वित्त) सीके दे, निदेशक (तकनीक) शेखर सरन, एनसीएल के सीएमडी टीके नाग, एमसीएल के सीएमडी एके झा, एसइसीएल के सीएमडी बीआर रेड्डी, एससीसीएल के निदेशक जे पवित्र कुमार, सीआइएल (जेबीसीसीआइ- X) की संयोजक तृप्ति पी साव उपस्थित रहे, वहीं यूनियन की ओर से बीएमएस के बीके राय, एचएमएस के नाथूलाल पांडे, एटक के रमेंद्र कुमार, सीटू के डीडी रामानंदन उपस्थित रहे.
कंपनी कर्मियों की संख्या
इसीएल 61,631
बीसीसीएल 48,706
सीसीएल 39,622
डब्ल्यूसीएल 42,197
एसइसीएल 57,719
एमसीएल 20,304
सीएमपीडीआइएल 2,571
सीआइएल 457
डानकुनी कोल कंपनी 342
एनइसी 13,721
कब-कब कितना बोनस
वर्ष बोनस राशि (रु में)
2009 10,500
2010 17,000
2011 21,000
2012 26,000
2013 31,500
2014 40,000
2015 48,500
2016 54,000

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >