विश्व बांग्ला मार्केट कॉम्प्लेक्स के निर्माण पर संकट, मुख्यमंत्री ने नहीं किया जमीन का निरीक्षण

बागडोगरा. बागडोगरा में विश्व बांग्ला मार्केट कॉमप्लेक्स का निर्माण होगा कि नहीं यह अभी तय नहीं है. राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के तेवर से इस मार्केट कम्पलेक्स के निर्माण पर संकट के काले बादल मंडराने लगे हैं.स्थानीय तृणमूल नेताओं द्वारा मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने वर्तमान सिलीगुड़ी दौरे के दौरान ही […]

बागडोगरा. बागडोगरा में विश्व बांग्ला मार्केट कॉमप्लेक्स का निर्माण होगा कि नहीं यह अभी तय नहीं है. राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के तेवर से इस मार्केट कम्पलेक्स के निर्माण पर संकट के काले बादल मंडराने लगे हैं.स्थानीय तृणमूल नेताओं द्वारा मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने वर्तमान सिलीगुड़ी दौरे के दौरान ही एयरपोर्ट मोड़ के निकट इस मार्केट कम्लेक्स को बनाने की मंजूरी दे सकती थी.

मुख्यमंत्री का जो कार्यक्रम था उसके अनुसार उन्हें बागडोगरा हवाई अड्डे पर उतरकर एयरपोर्ट मोड़ के पास प्रस्तावित विश्व बांग्ला मार्केट कॉमप्लेक्स के लिए निर्धारित जमीन देखनी थी. मुख्यमंती को जमीन दिखाकर मार्केट कॉमप्लेक्स निर्माण के लिए अनुमोदन लेना था. परंतु ऐसा हुआ नहीं.

मुख्यमंत्री द्वारा जमीन देखने की बात तो दूर,वह उस रास्ते से ही नहीं गयी.इसकी वजह से स्थानीय तृणमूल नेताओं में मायूसी छायी हुयी है.एक स्थानीय तृणमूल नेता ने बताया कि बागडोगरा में मुख्यमंत्री के स्वागत की जोरदार तैयारी की गयी थी. उनको बागडोगरा से सिलीगुड़ी होकर उत्तरकन्या जाना था. उनके स्वगात के लिए बागडोगरा से सिलीगुड़ी तक विभिन्न स्थानों पर तोरणद्वार बनाये गए थे. लेकिन मुख्यमंत्री बागडोगरा एयरपोर्ट से घोषपुकुर होते हुए सीधा उत्तरकन्या चली गयीं.

पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर बंगाल विकास मंत्री रवींद्रनाथ घोष के साथ रविवार रात को मुख्यमंत्री की फोन पर बात हुई थी.बातचीत के अनुसार ममता बनर्जी को बागडोगरा से उत्तरकन्या जाने से पहले एयरपोर्ट मोड़ पर विश्वबांग्ला मार्केट कॉमप्लेक्स की जमीन देखनी थी. रवींद्रनाथ घोष ने स्थानीय तृणमूल नेताओं को इसकी जानकारी भी दे दी थी. खबर मिलने के बाद सोमवार सुबह से ही स्थानीय तृणमूल नेता जोरशोर से तैयारी में जुट गये थे.

यहां उल्लेखनीय है कि 31 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग के पास मार्केट कॉमप्लेक्स निर्माण के लिए उत्तर बंगाल विकास विभाग ने जमीन को चिह्नित किया है. मुख्यमंत्री के आने के इंतजार में यहां तृणमूल के जिला महासचिव प्रवीर राय, महकमा परिषद की सदस्य शर्मिष्ठा चंद्र राय, नक्सलबाड़ी एक नंबर ब्लॉक के अध्यक्ष आनंद घोष, अंचल अध्यक्ष प्रशांत दत्त, भोला गुह, पापिया घोष समेत तृणमूल के अन्य कई नेता पहुंचे थे. मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए रूपसिंहजोत प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के हाथों में फूल देकर उन्हें सड़क किनारे खड़ा कर रखा गया, लेकिन ममता इस रास्ते पर नहीं आयी. उसके बाद बच्चे भी निराश होकर अपने अपने घर लौट गये.दूसरी ओर, यह भी सुनने को मिला है कि तृणमूल में अंदरूनी कलह से ही मुख्यमंत्री बागडोगरा होकर उत्तरकन्या नहीं गयी.

हांलाकि प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा कारणों से मुख्यमंत्री के रूट में बदलाव हुआ. यहां बता दें कि बागडोगरा में एशियन हाइवे टू निर्माण के लिए विस्थापित व्यवसायियों के पुनर्वास के लिए तत्कालीन उत्तर बंगाल विकास मंत्री गौतम देव ने दो साल पहले मार्केट कॉमप्लेक्स का शिलान्यास किया था. लेकिन अभी तक मार्केट बनाने की दिशा में कोई प्रगति नहीं हुयी . बाद में वर्तमान उत्तर बंगाल विकास मंत्री रवींद्रनाथ घोष ने मार्केट कॉमप्लेक्स बनाने की पहल की. रवींद्रनाथ घोष ने कहा है कि करीब 35 करोड़ रुपये खर्चक र यहां अत्याधुनिक मार्केट कॉमप्लेक्स का निर्माण किया जायेगा. यहां फूड पार्क, विश्व बांग्ला स्टॉल आदि बनाये जायेंगे. इसके अलावा ऑडिटोरियम, भवन व विभिन्न दुकानें भी बनेगी. अब देखना है कि इस मार्केट कम्पलेक्स का निर्माण आखिर कबतक होता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >