यहां उल्लेखनीय बात यह है कि अलग राज्य गोरखालैंड मुद्दे को लेकर दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र में तीन महीने से जारी हिंसक आंदोलन के मसले के समाधान के लिए मुख्यमंत्री (सीएम) सोमवार को उत्तरकन्या पहुंची है. वह कल यानी मंगलवार को उत्तरकन्या में पहाड़ पर बंद खुलवाने और विकास की रफ्तार बढ़ाने के लिए पहाड़ की सभी राजनैतिक पार्टियों के साथ सर्वदलीय बैठक करने जा रही है.
सतर्कता: मुख्यमंत्री के आगमन पर कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था, सुरक्षा घेरे में चिड़िया भी नहीं मार सकती पर
सिलीगुड़ी: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सुरक्षा घेरे में एक चिड़िया भी पर नहीं मार सकती. यही वजह है कि ममता की सुरक्षा को लेकर सिलीगुड़ी के निकट फूलबाड़ी-कामरांगागुड़ी स्थित मिनी सचिवालय उत्तरकन्या को पूरी तरह छावनी में तब्दील कर दिया गया है. ममता की सुरक्षा का दायित्व राज्य पुलिस की विशेष खुफिया विंग और सिलीगुड़ी […]

सिलीगुड़ी: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सुरक्षा घेरे में एक चिड़िया भी पर नहीं मार सकती. यही वजह है कि ममता की सुरक्षा को लेकर सिलीगुड़ी के निकट फूलबाड़ी-कामरांगागुड़ी स्थित मिनी सचिवालय उत्तरकन्या को पूरी तरह छावनी में तब्दील कर दिया गया है. ममता की सुरक्षा का दायित्व राज्य पुलिस की विशेष खुफिया विंग और सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस पर है.
आज सीएम के सिलीगुड़ी पहुंचने को लेकर बागडोगरा एयरपोर्ट से लेकर उत्तरकन्या तक पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा का तगड़ा इंतजाम किया गया था. बागडोगरा एयरपोर्ट से उत्तरकन्या तक पहुंचनवाली घोषपुकुर-फूलबाड़ी हाइवे और फूलबाड़ी-उत्तरकन्या एशियन हाइवे पर चप्पे-चप्पे पर सुबह से ही पुलिस के जवान मुश्तैद कर दिये गये थे. इतना ही नहीं एयरपोर्ट और उत्तरकन्या में पुलिस को पूरे तामझाम के साथ देखा गया. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सादे वर्दी में भी पुलिस के जवान सीएम की पहरेदारी कर रहे हैं. सीएम की सुरक्षा का कमान सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस की ओर से खुद पुलिस कमिश्नर (सीपी) नीरज कुमार सिंह के कंधों पर है. वहीं अन्य सभी आला पुलिस अफसरों को भी दीदी की सुरक्षा में लगा दिये गये हैं.