चामुर्ची. बानरहाट थाना अंतर्गत देवपाड़ा में विरोधी कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और माकपा को छोड़ 200 समर्थक भाजपा में शामिल हो गये. रविवार को प्रयागपुर प्राइमरी स्कूल में आयोजित भाजपा की सभा में इन लोगों ने पार्टी की औपचारिक सदस्यता ली. यह जानकारी भाजपा के चामुर्ची अंचल शक्ति केन्द्र के सचिव राहुल प्रसाद और अध्यक्ष रोशन साह ने दी है.
नवागत सदस्यों का भाजपा के ब्लॉक अध्यक्ष उमेश यादव, मदारीहाट ब्लॉक के नेता श्याम लोहार और बीसीएमएस के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक कुमार झा ने पार्टी ध्वज थमाकर स्वागत किया.
इस मौके पर उमेश यादव ने कहा कि भाजपा में शामिल होना वर्तमान दौर की मांग है. आम जनता तृणमूल कांग्रेस की गुटबाजी से ऊब चुकी है. श्री झा ने बताया कि भाजपा युवाओं के लिए सुनहली सुबह और सुंदर भविष्य की राह पर ले जाने वाली पार्टी है. उन्होंने नवागत सदस्यों का खादा ओढ़ाकर स्वागत किया.
