दुर्गापूजा व मुहर्रम भाईचारे के साथ मनाएं : गौतम देव

सिलीगुड़ी. दुर्गा पूजा और मुहर्रम भाईचारे और अमन-चैन के साथ मनाने की अपील पर्यटन मंत्री गौतम देव ने सभी संप्रदाय के लोगों से की है. इसके लिए सोमवार को सिलीगुड़ी के मैनाक टूरिस्ट लॉज के सभागार में उन्होंने सिलीगुड़ी के अलावा जलपाईगुड़ी और दार्जिलिंग जिला प्रशासनिक स्तर की बैठक की. बैठक समाप्त होने के बाद […]

सिलीगुड़ी. दुर्गा पूजा और मुहर्रम भाईचारे और अमन-चैन के साथ मनाने की अपील पर्यटन मंत्री गौतम देव ने सभी संप्रदाय के लोगों से की है. इसके लिए सोमवार को सिलीगुड़ी के मैनाक टूरिस्ट लॉज के सभागार में उन्होंने सिलीगुड़ी के अलावा जलपाईगुड़ी और दार्जिलिंग जिला प्रशासनिक स्तर की बैठक की.
बैठक समाप्त होने के बाद उन्होंने मीडिया से रुबरु होते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देशानुसार ही मां दुर्गा का विसर्जन और मुहर्रम आयोजित किया जायेगा. इस दौरान शांति और सुरक्षा पर ध्यान देने के लिए उन्होंने प्रशासन को विशेष एहतियात बरतने का निर्देश भी दिया है. श्री देव ने बताया कि इस बार उत्तर बंगाल में बड़े बजट के पूजा मंडपों में काफी भीड़ भी उमड़ती है.

सुरक्षा के मद्देनजर इन सभी पूजा मंडपों में सीसीटीवी कैमरे लगेंगे. साथ ही सिलीगुड़ी में हर प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस सहायता केंद्र बना जायेगा. पर्यटन दफ्तर की ओर से पंचमी को पूजा गाइड मैप जारी होगा और उसे बांटने के लिए पुलिस को दिया जायेगा. आगामी दिनों में पूजा की अनुमति के लिए ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा भी शुरु करने का प्रयास किया जायेगा. जल्द ही काली पूजा, दीपावली और छठ पूजा को लेकर भी प्रशासनिक बैठक आयोजित की जायेगी. साथ ही पूजा आयोजक कमेटियों के साथ भी बैठक की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >