राजनाथ से मिले शरद, गोरखालैंड का किया समर्थन

सिलीगुड़ी. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार ने आज गोरखालैंड मुद्दे पर तथा गोजमुमो नेताओं को बेवजह गिरफ्तारी पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह से नयी दिल्ली में मुलाकात की. श्री पवार ने गृह मंत्री से कहा कि पहाड़ पर शांति बहाली के लिए जल्द से जल्द कदम उठाये जाने चाहिए. उन्होंने कहा कि […]

सिलीगुड़ी. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार ने आज गोरखालैंड मुद्दे पर तथा गोजमुमो नेताओं को बेवजह गिरफ्तारी पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह से नयी दिल्ली में मुलाकात की. श्री पवार ने गृह मंत्री से कहा कि पहाड़ पर शांति बहाली के लिए जल्द से जल्द कदम उठाये जाने चाहिए. उन्होंने कहा कि कई महीने से पहाड़ बंद के कारण अर्थव्यवस्था चौपट हो गयी है. मोर्चा के बड़े नेताओं की गिरफ्तारी से पहाड़ अशांत हो गया है. वहां की जनता अलग राज्य गोरखालैंड चाहती है.

एनसीपी के जिला अध्यक्ष फैजल अहमद द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसारी श्री पवार ने गृहमंत्री से कहा कि पहाड़ की जनता अपनी पहचान और संस्कृति के लिए अलग राज्य की मांग कर रही है. यह इलाका काफी संवेदनशील है. अंतर्राष्ट्रीय सीमा चीन, बांग्लादेश, नेपाल व भूटान है. इसलिए जरूरी है कि जल्द से जल्द पहाड़ की शांति बहाली के लिए कदम उठायी जाये. श्री पवार ने गृह मंत्री से जल्द से जल्द त्रिपक्षीय वार्ता कर पहाड़ की समस्या का समाधान करने की मांग की है.

दूसरी ओर, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी पहाड़ की ताजा घटनाक्रम को देखते हुए गोरखा जनमुक्ति मोर्चा को समर्थन देने की घोषणा की है. इस बात की जानकारी आज एनसीपी के सांसद व पश्चिम बंगाल प्रभारी प्रफुल पटेल ने देते हुए बताया कि पहाड़ घटनाक्रम को देखते हुए अब जरूरी हो गया है कि गोरखा जनमुक्ति मोर्चा को समर्थन की जरूरत है. उन्होंने अपने समर्थन की जानकारी आज गोजमुमो प्रमुख बिमल गुरूंग को भी दी है.

गोरखा समुदाय के हित के लिए गोरखालैंड जरूरी : पटेल
श्री पटेल ने आगे कहा कि गोरखा समुदाय के हित के लिए गोरखालैंड जरूरी है. पहाड़ पर गलत तरीके से बमकांड में मोर्चा अध्यक्ष बिमल गुरूंग, युवा मोर्चा के अध्यक्ष प्रकाश गुरूंग तथा प्रवीण सुब्बा को फंसाया गया है. पार्टी ऐसे घटना की निंदा करती है. साथ ही उन्होंने कहा कि गृहमंत्री राजनाथ सिंह को अपने स्तर से जांच करानी चाहिए तथा पहाड़ पर शांति के लिए राज्य सरकार से बात कर कदम उठाना चाहिए. श्री पटेल ने कहा कि गोरखालैंड मुद्दे पर भाजपा की चुप्पी से यह साफ है कि भाजपा गोरखालैंड मुद्दे पर पर गंभीर नहीं है. दार्जिलिंग लोकसभा सीट पर भाजपा की जीत हुयी है. इसलिए भाजपा को पहाड़ की समस्या पर गंभीरता से विचार करना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >