कोलकाता. यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर दक्षिण पूर्व रेलवे प्रशासन ने नौ जोड़ी सांतरागाछी-पुरी साप्ताहिक सुपरफॉस्ट स्पेशल ट्रेन, जबकि टाटानगर से विशाखापट्टनम तक आठ जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. सांतरागाछी-पुरी साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन पांच अक्तूबर से एक दिसंबर तक, जबकि टाटानगर-विशाखापट्टनम स्पेशल ट्रेन 6 सितंबर से 25 नवंबर तक चलेगी.
02809 सांतरागाछी-पुरी साप्ताहिक सुपरफॉस्ट स्पेशल ट्रेन सांतरागाछी स्टेशन से प्रत्येक गुरुवार को रात सात बजे रवाना होकर दूसरे दिन तड़के 3.20 बजे पुरी स्टेशन पहुंचेगी. 02810 पुरी-सांतरागाछी साप्ताहिक सुपरफास्ट अपने निर्धारित समय पर प्रत्येक शुक्रवार को दोपहर 1.30 बजे रवाना होकर उसी दिन रात 10.15 बजे सांतरागाछी स्टेशन पहुंचेगी.
उक्त स्पेशल ट्रेन में आठ एसी कोच, जबकि आठ स्लीपर क्लास की बोगियां उपलब्ध होंगी. 08189 टाटानगर-विशाखापट्टनम स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित समय पर टाटा नगर स्टेशन से प्रत्येक शुक्रवार को दोपहर 1 बजे रवाना होकर दूसरे दिन सुबह 5.25 बजे विशाखापट्टनम स्टेशन पहुंचेगी. वापसी में 08190 डाउन ट्रेन विशाखापट्टनम स्टेशन से प्रत्येक शनिवार 5.45 बजे रवाना होकर दूसरे दिन सुबह 10.45 बजे टाटा नगर स्टेशन पहुंचेगी. उक्त ट्रेन में एक एसी-टू टायर और एक एसी-थ्री टायर बोगी, जबकि पांच स्लीपर क्लास और साधारण द्वितीय श्रेणी की बोगियां उपलब्ध होंगी.
हावड़ा से बेंगलुरु तक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन
कोलकाता. यात्री की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे प्रशासन ने हावड़ा से बेंगलुरु स्टेशन पर वन ट्रिप सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. 06550 हावड़ा-बेंगलुरु कैंट सुपरफॉस्ट स्पेशल ट्रेन हावड़ा स्टेशन से 6 सितंबर को रात 1.05 बजे रवाना होकर दूसरे दिन सुबह 11.40 बजे बेंगलुरु कैंट स्टेशन पहुंचेगी. उक्त सुपरफास्ट ट्रेन में एक एसी-टू टायर, चार एसी-थ्री टायर, 14 स्लीपर क्लास और दो साधारण द्वितीय श्रेणी की बोगियां उपलब्ध होंगी. उक्त ट्रेन का ठहराव मार्ग में पड़ने वाले खड़गपुर, बालासोर, भद्रक, जाजपुर-क्योंझर रोड, कटक, भुवनेश्वर, खुर्दा रोड, बालुगांव, ब्रह्मपुर, पलासा, श्रीकाकुलम रोड, विजयनगरम, विशाखापट्टनम, राजमुंद्री, विजयवाड़ा, चेन्नई सेंट्रल, अरकोनम, काटपाडी, जोलारपेटाई, बंगारपेट, कृष्णाराजपुरम और बेंगलुरु इस्ट स्टेशनों पर होगा.
गीतांजलि एक्सप्रेस आज रद्द : तीन सितंबर को पुरी-हावड़ा श्रीजगन्नाथ एक्सप्रेस लींक ट्रेन के रद्द होने के कारण हावड़ा से रवाना होने वाली 12860 हावड़ा-सीएसटी मुंबई गीतांजलि एक्सप्रेस चार सितंबर (सोमवार) को रद्द रहेगी. यह जानकारी रेलवे द्वारा रविवार को जारी विज्ञप्ति में दी गयी.