विनय तमांग ने जतायी हत्या की आशंका
दार्जिलिंग. मोर्चा से निष्कासित नेता विनय तमांग ने रविवार को प्रेस वार्ता कर कहा कि उनकी हत्या की योजना बन रही है. इसके लिए नेपाल से दो शार्प शूटर बुलाये गये हैं. उन्होंने कहा कि मदन तमांग हत्याकांड की तर्ज पर उन्हें भी रास्ते से हटाने की साजिश की जा रही है. वह जल्द ही […]
दार्जिलिंग. मोर्चा से निष्कासित नेता विनय तमांग ने रविवार को प्रेस वार्ता कर कहा कि उनकी हत्या की योजना बन रही है. इसके लिए नेपाल से दो शार्प शूटर बुलाये गये हैं. उन्होंने कहा कि मदन तमांग हत्याकांड की तर्ज पर उन्हें भी रास्ते से हटाने की साजिश की जा रही है. वह जल्द ही नयी दिल्ली जा सकते हैं.
12 सितंबर की बैठक में यदि बंगाल सरकार उन्हें बुलाती है तो वह जरूर जायेंगे. श्री तमांग ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह सचिव को पत्र लिखा है. آइसमें उन्होंने खुद को मोर्चा कोआर्डिनेटर और सहसचिव बताया है.
उन्होंने कहा, बंद के कारण आम जनता को काफी परेशानी हो रही है. इसलिये अब वक्त आ गया है कि पहाड़ में सामान्य जनजीवन बहाल हो. यदि जनता दुकान वगैरह खोलने से डर रही हो, तो वह अपने समर्थकों की मदद से दुकान खुलवायेंगे. विनय तमांग ने कहा, विमल गुरुंग और रोशन गिरि उन पर जिस तरह के आरोप लगा रहे हैं, उसका जवाब वह जनता के सामने पहाड़, तराई व डुआर्स में सभाएं करके देंगे.