दिनदहाड़े व्यक्ति की हत्या, इलाके में आतंक

सिलीगुड़ी : सुबह नींद खुलते ही हत्या की एक घटना सिलीगुड़ी के निकट न्यू जलपाईगुड़ी इलाके में आतंक है. किसी पुरानी रंजिश की वजह से एक नवयुवक ने तेज धारदार हथियार से अपने पड़ोसी को गोद कर मौत के घाट उतार दिया. आरोपी की उम्र मात्र 22 वर्ष है. वारदात को अंजाम देने के बाद […]

सिलीगुड़ी : सुबह नींद खुलते ही हत्या की एक घटना सिलीगुड़ी के निकट न्यू जलपाईगुड़ी इलाके में आतंक है. किसी पुरानी रंजिश की वजह से एक नवयुवक ने तेज धारदार हथियार से अपने पड़ोसी को गोद कर मौत के घाट उतार दिया. आरोपी की उम्र मात्र 22 वर्ष है. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मनेंद्र दास (मनोजित) आत्मसमर्पण के लिए थाने की ओर चल पड़ा था, तभी रास्ते में उसे पुलिस ने धर लिया. किसी पुरानी रंजिश की वजह से हत्या का अनुमान पुलिस लगा रही है. पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने शव को उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया गया है.

पुलिस ने मृतक की पहचान पिंटू शील (28) के रूप में की है. गुरुवार सुबह सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस कमिश्नरेट के अधीन न्यू जलपाईगुड़ी थाना अंतर्गत शहीद नगर कॉलोनी में इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया. इस मौत ने पूरे इलाके में दहशत फैला दिया है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार सुबह पिंटू अपने घर से निकल रहा था कि तभी मनेंद्र ने किसी तेज धारदार हथियार से उसपर हमला कर दिया. अचानक हुए हमले से पिंटू दहशत में आ गया. जब तक वह कुछ समझ पाता तब कर उसे कई बार हथियार से गोदा जा चुका था. मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारा मनेंद्र दास उर्फ मनोजित आत्मसमर्पण के लिए चल पड़ा था. रास्ते में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों परिवार के बीच एक पुरानी रंजिश है. दोनों परिवार के बीच बातचीत पिछले कई वर्षों से बंद है. अचानक इस हत्याकांड के पीछे का कारण किसी को पता नहीं चल रहा है. घटना के कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गुरूवार सुबह करीब 9 बजे पिंटू अपने घर से काम पर जाने के लिए निकल रहा था. ठीक उसी समय मनेंद्र ने मांस काटने वाले चॉपर से उसपर हमला कर दिया. स्थानीय कुछ लोग हल्ला करते हुए पिंटू को बचाने के लिए भागे, लेकिन तबतक मनेंद्र कई वार कर चुका था. मृतक के शरीर पर धारदार हथियार से गोदने के कई निशान पाये गये हैं. कई बार चॉपर से गोदे जाने की वजह से पिंटू का काफी रक्त बह गया. फलस्वरूप मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. स्थानीय लोगों ने फौरन न्यू जलपाईगुड़ी थाने की पुलिस को इसकी जानकारी. पिंटू की हत्या करने के बाद आरोपी मनेंद्र आत्मसमर्पण करने के उद्देश्य से थाने की ओर चल पड़ा. पुलिस ने उसे नेताजी मोड़ इलाके में धर लिया.

न्यू जलपाईगुड़ी थाने की पुलिस ने बताया कि आरोपी मनेंद्र दास ने अपराध को कबूल कर लिया है. किसी पुरानी रंजिश की वजह से वारदात को अंजाम दिए जाने की संभावना है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसे शुक्रवार को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया जायेगा. दूसरी तरफ शव को पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया गया है. आरोपी के पास से धारदार हथियार जब्त किया गया है. गौरतलब है कि इससे पहले भी सिलीगुड़ी शहर में हत्या की घटनाएं हो चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >