भाजपा ने किया पंचायत कार्यालय का घेराव

बालूरघाट. बाढ़ पीड़ितों को पर्याप्त राहत सामग्री मुहैया कराने की मांग को लेकर भाजपा ने बालूरघाट ब्लॉक के बोयालदार पंचायत कार्यालय का घेराव किया. भाजपा का आरोप है कि पंचायत की ओर से राहत सामग्री आवंटन में पक्षपात किया जा रहा है. बोयालदार इलाके में अभी भी कम से कम 15 हजार लोग राहत शिविरों […]

बालूरघाट. बाढ़ पीड़ितों को पर्याप्त राहत सामग्री मुहैया कराने की मांग को लेकर भाजपा ने बालूरघाट ब्लॉक के बोयालदार पंचायत कार्यालय का घेराव किया. भाजपा का आरोप है कि पंचायत की ओर से राहत सामग्री आवंटन में पक्षपात किया जा रहा है. बोयालदार इलाके में अभी भी कम से कम 15 हजार लोग राहत शिविरों में आश्रय लिये हुए हैं.

एक परिवार को मात्र 500 ग्राम चावल दिया जा रहा है. भाजपा ने पर्याप्त खाद्य सामग्री देने की मांग की है. पंचायत प्रधान पिंटू बसाक ने बताया कि अगले मंगलवार तक प्रत्येक परिवार को चावल, तिरपाल व अन्य सामग्री वितरण किये जाने का आश्वासन दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >