सैनिक का अंतिम संस्कार

बागडोगरा . देहरादून के इंडियन मिलिट्री एकेडमी में प्रशिक्षण के दौरान मारे गये नवीन छेत्री (24)का दाह संस्कार मंगलवार को खपरैल में संपन्न हुआ. नवीन छेत्री खपरैल के सैनिकपुर गांव के रहनेवाले थे. मात्र 40 दिन पहले ही नवीन छेत्री सैन्य एकेडमी में शामिल हुए थे. मंगलवार को देहरादून से नवीन छेत्री का पार्थिव शरीर […]

बागडोगरा . देहरादून के इंडियन मिलिट्री एकेडमी में प्रशिक्षण के दौरान मारे गये नवीन छेत्री (24)का दाह संस्कार मंगलवार को खपरैल में संपन्न हुआ. नवीन छेत्री खपरैल के सैनिकपुर गांव के रहनेवाले थे. मात्र 40 दिन पहले ही नवीन छेत्री सैन्य एकेडमी में शामिल हुए थे. मंगलवार को देहरादून से नवीन छेत्री का पार्थिव शरीर कॉफिन में बागडोगरा हवाई अड्डे लाया गया.

वहां से शव को नवीन छेत्री के घर व बाद में खपरैल के श्मशान घाट में ले जाकर दाह संस्कार किया गया. श्मशान घाट में नवीन छेत्री को सेना की ओर से सलामी दी गयी. नवीन छेत्री के पिता राम बहादुर छेत्री भी सेना से रिटायर्ड जवान हैं.

पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नवीन छेत्री देहरादून में 10 किलोमीटर दौड़ में हिस्सा लेकर बीमार हो गये थे. उन्हें तत्काल सेना अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बाद में उनकी मौत हो गयी. मंगलवार को मृत जवान को श्रद्धांजलि देने के लिए खपरैल में भारी भीड़ उमड़ पड़ी. सभी ने भीगी आंखों से उनको श्रद्धांजलि दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >