जबरदस्ती शादी करने के आरोप में युवक गिरफ्तार
बागडोगरा. युवती के इच्छा के खिलाफ शादी करने के आरोप में माटीगाड़ा थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवक का नाम अमित कुमार (30) है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शिवमंदिर के मेडिकल मोड़ इलाके की रहनेवाली 23 वर्षीय एक युवती के साथ अमित कुमार ने तीन अगस्त को जबरदस्ती […]
बागडोगरा. युवती के इच्छा के खिलाफ शादी करने के आरोप में माटीगाड़ा थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवक का नाम अमित कुमार (30) है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शिवमंदिर के मेडिकल मोड़ इलाके की रहनेवाली 23 वर्षीय एक युवती के साथ अमित कुमार ने तीन अगस्त को जबरदस्ती शादी की थी.
गिरफ्तारी के बाद अमित ने पुलिस के सामने खुद को पूर्व आइएएस अफसर होने का दावा किया. साथ ही सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस अधिकारियों के साथ उसकी अच्छी दोस्ती होने की बात भी कही.
अमित कुमार मूल रूप से बिहार का निवासी है. यहां पर वह शिवमंदिर इलाके में रह रहा था. अमित ने शिवमंदिर समेत आसपास के इलाके में मोटी रकम देकर कई दुकानें खरीदी है और अपना कारोबार कर रहा है. उसके खिलाफ युवक-युवतियों से नौकरी देने के नाम पर मोटी रकम लेने का भी आरोप लगा है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.